×

अंतिम दर्शन - अटल शव यात्रा: पार्थिव शरीर जनता के दशनार्थ पार्टी मुख्यालय पहुंचा

Anoop Ojha
Published on: 17 Aug 2018 4:50 AM GMT
अंतिम दर्शन - अटल शव यात्रा: पार्थिव शरीर जनता के दशनार्थ पार्टी मुख्यालय पहुंचा
X

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को आम जनता के दशनार्थ के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंच गई है।पीएम नरेंद्र मोदी,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ,राजनाथ सिं​ह, योगी आदित्य नाथ पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके है। बीजेपी पार्टी मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। भारी भीड़ के कारण अंतिम दर्शन के लिए कई स्क्रीन को लगाया गया है।मुख्यालय पर भजन कीर्तन का आडियो बज रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम वहां मौजूद है।

अंतिम दर्शन अटल शव यात्रा: अंधकार में इक चिंगारी, अटल बिहारी- अटल बिहारी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद यहां गुरुवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उनका 11 जून से एम्स में इलाज चल रहा था।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story