×

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, अनिल बैजल हो सकते हैं नए LG

By
Published on: 22 Dec 2016 11:02 AM GMT
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, अनिल बैजल हो सकते हैं नए LG
X

नई दिल्ली: दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल दिल्‍ली के नए उप राज्‍यपाल हो सकते हैं। जंग ने गुरुवार 22 दिसंबर को अचानक केंद्र को अपना इस्तीफा सौंपकर सभी को चौंका दिया। जंग 9 जुलाई 2013 को दिल्ली के राज्यपाल बने थे। अभी डेढ़ साल उनका कार्यकाल बचा था।

केजरीवाल नजीब जंग पर हमेशा पीएम मोदी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते रहे हैं। दिल्‍ली सरकार और उप राज्‍यपाल के बीच कई बार टकराव देखा गया। हालांकि अभी इस्‍तीफे केे पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है । वहीं खबर है कि जंग ने निजी कारणों के चलते पद से इस्‍तीफा दिया है।

जंग जामिया यूनिवर्सिटी के वीसी रह चुके हैं। वह वापस शिक्षा के क्षेत्र में जा सकते हैं।

क्‍या कहा पूर्व दिल्‍ली बीजेपी अध्‍यक्ष ने

-दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीष उपाध्याय ने कहा कि यह फैसला चौकाने वाला नहीं है।

-वह अकेडमिक में जाना चाहते थे यह उनकी इच्छा पर है।

-उन्होंने शुक्रिया अदा किया है,क्योंकि बीजेपी स्वंतंत्र तरीके से काम करती है।

-यही कारण है कि उन्होंने बीजेपी औऱ पीएम का शुक्रिया अदा किया।

Next Story