×

सिर्फ शमी ही नहीं ! ये 8 क्रिकेटर महिलाओं के उत्पीड़न में जा चुके हैं जेल

Rishi
Published on: 9 March 2018 10:35 AM GMT
सिर्फ शमी ही नहीं ! ये 8 क्रिकेटर महिलाओं के उत्पीड़न में जा चुके हैं जेल
X

नई दिल्ली : हम उस देश के वासी हैं, जिसने कामसूत्र दुनिया को दिया है। ये वही किताब है जिसमें ‘काम’ के सूत्र घुट्टी की तरह पिलाए गए हैं। जिन्हें दुनिया में यदि किसी कौम ने मन से आत्मसात किए तो वो है हिन्दुस्तानी। फिर चाहे वो बाप (भारत), बेटा (पाकिस्तान) या फिर पोता (बांग्लादेश) ही क्यों न हो....चलाने लगे न दिमाग कि आखिर आज हम कौन सा नया रिश्ता बनाने में लग गए हैं। तो मेहरबानी कर के पूरी खबर पढ़ लीजिए अंदेशे मत लगाइए।

इंडिया के पेस बॉलर हुआ करते थे मोहम्मद शमी। हुआ इस लिए करते थे क्योंकि बीसीसीआई ने उन्हें अपने नए कांट्रेक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया है। तो हमारे लिए तो वो थे ही हो गए हैं। बंदा बड़ा वाला कांडी निकला है। 7 मार्च को जनाब की पत्नी हसीन जहां ने फेसबुक पर उनका कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। पत्नी के होते हुए भी शमी बाहर की बिरयानी में मुहं मार रहे थे। पत्नी ने सबके सामने नंगा कर दिया। अब मुहं छुपाते फिर रहे हैं।

ये भी देखें :Woman’s Day से पहले शमी की पत्नी ने उन्हें नंगा कर दिया है

ऊपर लिखे गए पैरा से आपको समझ में आ गया होगा कि आज हम क्या बताने वाले हैं। जी हां सही पकडे हैं! आज हम आपको बताएंगे उन 8 क्रिकेटर के नाम जिन्होंने अंजाम दिए हैं महिला उत्पीड़न के बड़े कांड....और हम साबित कर देंगे की यहां भी बाप (भारत), बेटा (पाकिस्तान) या फिर पोता (बांग्लादेश) सबसे आगे है।

शमी के बारे में तो आपको पता ही है। इस लिए हम बासी बिरयानी फिर से गरम नहीं करने वाले। प्रभु का नाम लेकर शुरु करते हैं ज्ञानेंद्र पांडे से।

ये भी देखें : बीवी से बेवफाई का रिटर्न गिफ्ट, BCCI ने काटा शमी का पत्ता !

पांडे जी यूपी के जबर खिलाड़ी रहे हैं। आज भी इंडियन जूनियर टीम के चयनकर्ता हैं। दो वन-डे इंटरनेशनल खेले हैं। जिसमें से एक में साहेब ने सईद अनवर का कैच टपका दिया और अनवर ने अकेले ही 194 ठोंक दिए वो भी बिना आउट हुए। यही वो वजह है जो उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी। इसके बाद वर्ष 2000 की मई में पांडे जी अरेस्ट हो गए। पता चल कि उन्होंने अपनी पत्नी प्रतिभा को जानवरों की तरह पीटा था। पड़ोसियों ने ये खबर उनके ससुराल वालों को दी थी। प्रतिभा के घरवाले जब अपनी बेटी के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रतिभा की आंख काली हुई पड़ी है। होंठ, चेहरे, गर्दन, छाती और जांघ पर खरोंच के गहरे निशान थे।

विनोद कांबली, शायद दुनिया का सबसे दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी। जिसे कभी भी उनकी प्रतिभा को दिखाने का मौका नहीं मिला और जब दिखाई तो उसे अनदेखा कर दिया। कांबली कल आज और कल सिर्फ और सिर्फ सचिन तेंदुलकर के दोस्त के तौर पर ही जाने जाते हैं। ये भी बड़े वाले कांडी रहे हैं। सपत्नीक जेल यात्रा कर चुके हैं। दोनों पर एफआईआर दर्ज हुई थी मेड के साथ मारा-पीटा और कमरे में बंद करने की।

बाप लोगों की बात हो गई अब बेटे (पाकिस्तान) की बात करते हैं

टीम के विकेटकीपर और कैप्टन मोईन खान 2007 में जेल गए थे। बीवी तसनीम खान ने उनपर पीटने के आरोप लगाए थे। जो जांच में साबित भी हुए। इसके बाद खान जमानत मिल गई। कुछ दिनों बाद एक बार फिर कोर्ट में पेश हुए और वहां वादा किया कि अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।

मोहम्मद आसिफ पर उनकी पत्नी वीना मलिक, अरे वही जो बिग बॉस में आईं थीं। आरोप लगाया कि आसिफ उसके साथ मारपीट करता था। सिर्फ इतना ही नहीं अपने दोस्तों के सामने भी उन्हें थप्पड़ मार देता था।

अब बात करते हैं पोते (बांग्लादेश) की

सनी अराफात बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। जनाब को 2017 में गिरफ्तार किया गया। इन्होने अपनी गर्लफ्रेंड की फेक प्रोफ़ाइल बना उसमें उसकी उस तरह (समझ तो गए ही होंगे) की तस्वीरें अपलोड कर दी थीं। जो कोई भी लड़की नहीं चाहेगी कि वो बाहर जाए। गर्लफ्रेंड ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने सनी को धर दबोचा।

रूबेल हुसैन की गर्लफ्रेंड ने रेप के आरोप लगाए थे। नाज़नीन एक एक्टर हैं। पुलिस को शिकायत मिली कि रूबेल ने शादी करने के वादे किए और सेक्शुअल रिलेशन बनाए। लेकिन शादी नहीं की। रूबेल गिरफ़्तार हुए लेकिन यहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उनके साथ खड़ा हो गया और मामला रफा-दफा हो गया।

शहादत हुसैन ने अपनी 11 साल की मेड को बेरहमी से पीटा। मामला दर्ज हुआ हुसैन भाग निकले कानून से बचने के लिए। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई की तो सरेंडर कर दिया।

इस लिस्ट में एक नाम और भी है। वो नाम है साउथ अफ्रीका टीम के सदस्य मखाया एंटिनी का। दिसंबर 1998 में एंटिनी पर एक स्टूडेंट ने रेप का आरोप लगाया। कोर्ट में आरोप साबित नहीं हो सके। लेकिन उन्हें कुछ वक्त के लिए जेल जाना पड़ा था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story