×

जम्मू-कश्मीर: पाक ने नौशेरा सेक्टर की चौकियों पर मोर्टार दागे , 2 ग्रामीणों की मौत, 3 घायल

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार (13 मई) को नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

sujeetkumar
Published on: 13 May 2017 5:22 AM GMT
जम्मू-कश्मीर: पाक ने नौशेरा सेक्टर की चौकियों पर मोर्टार दागे , 2 ग्रामीणों की मौत, 3 घायल
X

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार (13 मई) को नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाक की सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें...कुलभूषण जाधव केस: इंटरनेशनल कोर्ट का आदेश भी नहीं मानेगा अड़ियल पाकिस्तान!

वे छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और मोर्टार दाग रहे हैं। शनिवार देर रात से यहां के कलसिया इलाके में पाक सेना ने मोर्टार दागे, और फायरिंग की जिसमें झंझार इलाके के 2 ग्रामीणों के मारे जाने की खबर हैं, वहीं 3 लोग घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें...LOC पर सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त तलब

मेहता के मुताबिक, "उन्होंने सुबह 7.15 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। हमारी सेना उनके हमले का करारा जवाब दे रही है।" पाक सैनिकों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी के चलते नौशेरा सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के 14 परिवारों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा।

बात दें कि शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के अरनिया इलाके में सीजफायर तोड़ा था। सीमापार फायरिंग में बीएसएफ का जवान घायल हो गया था। इसके बाद बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें...नियंत्रण रेखा पर पाक की गोलीबारी में महिला की मौत, जवाब में इंडियन आर्मी ने भी की फायरिंग

गुरूवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा में ही एलओसी के पास रिहायशी इलाकों पर गोले दागे थे। इस गोलाबारी में एक महिला की मौत हुई थी और उस का पति घायल हुआ था। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए थे।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story