×

यूपी बोर्ड रिजल्ट्स में छाया LPS स्टूडेंट्स का जलवा, 12वीं की आकृति ने हासिल किए 94.4 प्रतिशत

By
Published on: 9 Jun 2017 10:06 AM GMT
यूपी बोर्ड रिजल्ट्स में छाया LPS स्टूडेंट्स का जलवा, 12वीं की आकृति ने हासिल किए 94.4 प्रतिशत
X

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 के रिजल्ट्स अनाउंस कर दिए गए हैं। पिछली बार की तरह ही इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा प्रतिशत हासिल करके अपनी सफलता के परचम लहराए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट्स में साल 2017 में एलपीएस स्कूल का जलवा छाया हुआ है।

एलपीएस से हाईस्कूल में असद उस्मान ने 91.8%, अतिथि सिंह ने 91.5%, अश्वनी रंजन ने 91.3% और अनामिका यादव ने 91.3% हासिल करके सफलता पाई है।

एलपीएस के इंटर में आकृति राज श्रीवास्तव ने 12वीं परीक्षा में 94.4 परसेंट अंक हासिल करके 8वीं रैंक हासिल की। लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंदनगर की छात्रा हैं। आकृति के पिता का नाम सचिन श्रीवास्तव और मां का नाम रजनी श्रीवास्तव है। उनके भाई अखिल राज ने भी दसवीं में 90.5 परसेंट हासिल किए हैं। आकृति आगे चलकर आईएएस बनने की इच्छा रखती हैं।

आकृति को हिंदी में 93, कंप्यूटर में 93, मैथ्स में 96, केमिस्ट्री में 94 मार्क्स मिले हैं।

वहीं आकृति के अलावा तुषा सिंह ने 93.8%, वैशाली सिंह ने 93.6% और सचिन राठौर ने 91.4% मार्क्स हासिल किए हैं।

आदर्श शुक्ल के दसवीं में सिटी टॉप किया है। पिता स्वर्गीय विभूति नारायण शुक्ल थे। पिता के बाद मां और मामा ने पढ़ाया। इन्हें हिंदी में 94, इंग्लिश में 95, मैथ में 91, साइंस में 98, सोशल साइंस में 90, कंप्यूटर में 85 अंक मिले हैं। आगे चलकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने की इच्छा रखते हैं। इनका सक्सेस मंत्र है कि डेढ़ से दो घंटे ही पढ़ें पर एकाग्र होकर पढ़ें।

sachin rathore

सचिन 12वीं के स्टूडेंट हैं। इन्हें 91.4% मार्क्स मिले हैं। पिता राजेश कुमार सचिवालय में काम करते हैं। सचिन सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ में 96, इंगलिश में 82, हिंदी में 87 अंक हासिल हुए हैं।

Next Story