×

महाराष्ट्र: जमीन अधिग्रहण के विरोध में भड़के किसान, ठाणे-बदलापुर हाईवे पर हिंसक प्रदर्शन

aman
By aman
Published on: 22 Jun 2017 7:30 AM GMT
महाराष्ट्र: जमीन अधिग्रहण के विरोध में भड़के किसान, ठाणे-बदलापुर हाईवे पर हिंसक प्रदर्शन
X
महाराष्ट्र: जमीन अधिग्रहण के विरोध में भड़के किसान, ठाणे-बदलापुर हाईवे पर हिंसक प्रदर्शन

मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण में गुरुवार (22 जून) को किसान एक बार फिर हिंसक हो गए। गुस्साए किसान यहां एयरफोर्स के जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। किसानों ने कल्याण में नेवली गांव के पास रास्ता बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने राज्य परिवहन निगम की गाड़ियों और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया।

बता दें कि नेवी का यह एयर स्ट्रिप करीब 1,600 एकड़ में फैला है। जिसके विरोध में लगभग 17 गांव के किसान प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों ने 10 अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर भी हमला भी किया। किसानों के परिवार वालों ने सभी रास्तों को ब्लॉक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ठाणे-बदलापुर हाईवे पर सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन हुए।

उल्लेखनीय है कि नेवली गांव में विश्वयुद्ध के दौरान की एक एयर स्ट्रिप है। इसके आसपास की जमीन रक्षा मंत्रालय की है। हालांकि, गांव वाले लंबे समय से इस जमीन का उपयोग खेती के लिए करते रहे हैं, ऐसे में अब नेवी की ओर से किए जा रहे अधिग्रहण का विरोध हो रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story