×

मणिपुर : तमेंगलोंग जिले में भूस्खलन से 9 की मौत

Anoop Ojha
Published on: 11 July 2018 8:36 AM GMT
मणिपुर : तमेंगलोंग जिले में भूस्खलन से 9 की मौत
X

इंफाल : मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में बुधवार को भूस्खलन की घटना में पांच बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई।

राज्य आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष अदिम पनमेई ने कहा कि मृतकों में तीन लड़कियां व दो लड़के हैं, जबकि दो और बच्चे लापता है।

यह भी पढ़ें .....अमरनाथ : 5,382 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना,भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 5

पनमेई व उनकी टीम पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के साथ दो लापता बच्चों की तलाश कर रही है, लेकिन जिला कलेक्टर रवींद्र सिंह ने कहा कि उनके जीवित होने की उम्मीद कम है।

नागालैंड से लगा राष्ट्रीय राजमार्ग भी भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग पर यातायात को रोका गया है।

वहीं, एक अन्य घटना में एक मां व उसकी 9 साल की बेटी इरिल नदी में मंगलवार को तेज बहाव में बह गए थे।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story