×

#MeToo : एम जे अकबर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई आज

Anoop Ojha
Published on: 18 Oct 2018 3:28 AM GMT
#MeToo : एम जे अकबर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई आज
X

नई दिल्ली: #MeToo अभियान में अकबर के इस्तीफे से ही लड़ाई समाप्त नहीं हुई है।अब एम जे खिलाफ 20महिला पत्रकार गवाही देने को तैयार है। यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर की बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी है। वहीं दूसरी तरफ मंत्री के खिलाफ गवाही देने वाली महिला पत्रकारों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब प्रिया रमानी समेत इस मामले में गवाही देने वाली पत्रकारों की संख्या 20 हो गई है। महिला प्रेस कॉर्प्स के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस मामले पर सरकार के ढुलमुल रवैये को लेकर नाराजगी जताई है। अब पत्रकार सुपर्णा शर्मा ने अकबर पर आरोप लगाया है।' सुपर्णा ने कहा है कि उनके इस्तीफे से ही लड़ाई समाप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें .....#MeToo: एमजे अकबर ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया

कई महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है और इन आरोपों को समाज में उनकी छवि को धूमिल करने वाला करार दिया है। इसके पहले रमानी ने ट्वीट किया, "एक महिला के तौर पर, एम.जे. अकबर के इस्तीफे से हम सही साबित हुए हैं। मैं उस दिन की ओर देख रही हूं, जब मुझे अदालत से भी न्याय मिलेगा।"

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story