×

महिला पत्रकार का अकबर पर रेप का आरोप, बोली-हृदय विदारक,लोग समझेंगे दर्द

Anoop Ojha
Published on: 2 Nov 2018 6:32 AM GMT
महिला पत्रकार का अकबर पर रेप का आरोप, बोली-हृदय विदारक,लोग समझेंगे दर्द
X

नई दिल्ली:#MeToo कैंपेन के तहत 20 से ज्यादा महिलाओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अब भी बीजेपी सांसद एम जे अकबर की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। एम जे के उपर अभी तक मीटू का ही आरोप था अब एक नये मामले में एक महिला पत्रकार ने उनके उपर रेप का आरोप लगाया है। US में रहने वाली महिला पत्रकार ने 20 साल पहले अपने साथ रेप की घटना का जिक्र किया है, उस समय एम जे अकबर उनके बॉस हुआ करते थे। अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई के साथ यह घटना एशियन एज में काम करने के दौरान हुई।

यह भी पढ़ें ........अकबर मानहानि मुकदमा वापस लेकर शिष्टता दिखाएं : एडिटर्स गिल्ड

जयपुर के एक होटल में हुई घटना

एक प्रतिष्ठित न्यूज पेपर वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित पल्लवी गोगोई के बयान के मुताबिक उन्होंने कहा जयपुर के एक होटल में अकबर खबर पर चर्चा के लिए पल्लवी के साथ थे।जहां होटल के कमरे में उन्होंने पल्लवी का रेप किया। दोनों के बीच काफी हाथपाई हुई लेकिन पल्लवी लिखती हैं, 'मैंने काफी संघर्ष किया, लेकिन वो शारीरिक तौर पर मुझसे ज्यादा ताकतवर थे। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरा रेप किया।'

यह भी पढ़ें .......#MeToo: एमजे अकबर ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया

महसूस हो रही थी जिल्लत

पल्लवी गोगोई ने आगे बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बजाय मुझे ज्यादा जिल्लत महसूस हो रही थी। मैंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया, क्या कोई मेरी बात पर भरोसा करता? मैंने खुद को ही दोषी मान लिया, मैं होटल के कमरे में गई ही क्यों थी?

यह भी पढ़ें .......#मीटू अकबर: प्रिया के समर्थन में 20 महिला पत्रकार, कहा-कोर्ट हमें भी सुने

एक और घटना का जिक्र करते हुए पल्लवी ने कहा साल 1994 की एक अन्य घटना में 'मैं उनके ऑफिस गई थी और कमरे का दरवाजा बंद था। मैंने उन्हें ओ-पेड पेज दिखाया और बताया कि कैसे इसकी हेडलाइन्स और रोचक बनाई हैं। अकबर ने मेरी कोशिश की तारीफ की और तुरंत मुझे किस करने के लिए लपके। इसके बाद मेरे चेहरा शर्म से लाल हो गया, मैंने अपनी एक सहयोगी को इस पूरे घटना के बारे में बताया।'

यह भी पढ़ें .......गूगल के ऑफिस पहुंचा #MeToo मूवमेंट, पिचई ने इतने कर्मचारियों को काम से निकाला

करीबी लोग मेरा दर्द समझेंगे

पल्लवी ने आगे लिखा कि अब से 2 हफ्ते पहले अकबर विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने अन्य महिला पत्रकारों की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और एक शिकायतकर्ता के खिलाफ कोर्ट चले गए। इससे मुझे हैरानी नहीं हुई, वो अपने 'सच' को गढ़ने में लगे हैं। मुझे आज बोलकर कुछ हासिल होने वाला नहीं है। लेकिन ये हृदय विदारक था और करीबी लोग मेरा दर्द समझेंगे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story