×

#MeToo: प्रिया के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अकबर, दायर किया मानहानि का मामला

Rishi
Published on: 15 Oct 2018 12:15 PM GMT
#MeToo: प्रिया के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अकबर, दायर किया मानहानि का मामला
X

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर ने सोमवार को पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया। रमानी ने मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अकबर पर उनके साथ काम करने वाली कई महिला पत्रकारों ने उस समय यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जब वह संपादक हुआ करते थे। अकबर ने सभी आरोपों को झूठा और निराधारा बताया है।

अकबर ने पटियाला हाउस अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी देखें : #MeToo : मोदी जी, सोना ने बहुत पते की बात ट्वीट की है ध्यान दीजिए

अकबर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत रमानी पर मुकदमा चलाने की मांग की है।

ये भी देखें : #MeToo के शिकार डॉक्‍टर का मंत्री को पत्र, लिखा- वसूली के लिए किया बदनाम

अकबर ने आरोप लगाया है कि रमानी ने पूर्णतया झूठे व ओछे बयान द्वारा जानबूझकर, सोच समझकर, स्वेच्छा से और दुर्भावनापूर्वक उन्हें बदनाम किया है, जिसने राजनीतिक गलियारे, मीडिया, दोस्तों, परिवार, सहकर्मियों और समाज में व्यापक रूप से उनकी साख और इज्जत को नुकसान पहुंचाया है।



अधिवक्ता संदीप कपूर द्वारा दाखिल अर्जी में कहा गया है, "आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता (अकबर) के खिलाफ लगाए गए अपमानपूर्ण आरोप प्रथमदृष्टया अपमान सूचक हैं और इन्होंने न केवल शिकायतकर्ता की उनके समाज व राजीतिक गलियारे में बरसों की मेहनत व मशक्कत के बाद अर्जित की गई उनकी साख और इज्जत को नुकसान पहुंचाया है बल्कि समुदाय, दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों में उनके निजी सम्मान को भी प्रभावित किया है। इससे उन्हें अपूरणीय क्षति और अत्यधिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story