×

'अच्छे दिन': मोदी कैबिनेट की मंजूरी, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

aman
By aman
Published on: 20 Sep 2017 11:14 AM GMT
अच्छे दिन: मोदी कैबिनेट की मंजूरी, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
X
'अच्छे दिन': मोदी कैबिनेट की मंजूरी, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

नई दिल्ली: आज हुए कैबिनेट के फैसले के अनुसार रेल कर्मचारियों के 'अच्छे दिन' आ गए हैं। रेलवे कर्मचारियों को भी अब प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) मिलेगा। इस बारे में केंद्रीय कैबिनेट को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे आज मंजूरी मिली है। इसी के साथ रेलवे के कर्मचारियों को बोनस मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने अब ये फैसला किया है कि रेलकर्मियों को 78 दिनों की आय को बोनस के रूप में दी जाएगी। रेलवे ने यह तोहफा लगातार छठे साल अपने कर्मचारियों को दिया है। इस बोनस की घोषणा बुधवार की कैबिनेट बैठक के बाद की गई है।

12 लाख नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

यह कैबिनेट की यह बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई थी। यह बोनस दशहरा से पहले ही रेलवे के करीब 12 लाख नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को दिया जाएगा। इससे सरकारी खजाने पर करीब 2,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story