×

मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान: अब बढ़ेगी रफ़्तार मिलेगा रोजगार

Gagan D Mishra
Published on: 24 Oct 2017 11:25 AM GMT
मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान: अब बढ़ेगी रफ़्तार मिलेगा रोजगार
X

नयी दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश का ढांचा मजबूत है। सरकार चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। वहीँ सरकार ने 83 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का भी ऐलान किया है जिसका काम 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि, पहली तिमाही के जीडीपी के नतीजों के बाद मैंने कहा था कि जो भी चुनौतियां देश की इकॉनोमी के सामने आएंगी हम उसके लिए तैयार रहेंगे। पिछले कुछ समय में अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार में चर्चा हुई। खुद प्रधानमंत्री मोदी भी इस चर्चा में शामिल हुए। पिछले तीन वर्षों से देश की अर्थव्यस्था दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यस्था बनी है। उन्होंने कहा कि जब बड़ा बदलाव होता है तब कुछ समय तक असर दिखता है। अरुण जेटली ने देश की अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचा को मजबूत बताया।

2022 तक सरकार बनाएगी 83 हजार किमी सड़क

केंद्र सरकार ने 2022 तक कुल 83 हजार किलोमीटर सड़क का बनाने का ऐलान किया। जिसमे लगभग 28 हजार चार सौ किमी नई सड़क बनेगी। इसके लिए सरकार पहले ही 7 लाख करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे चुकी है। इस प्रोग्राम के तहत देश में सरकार की माने तो इस हाइवे प्रोग्राम से करीब 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

क्या है सरकार की भारतमाला योजना

-पांच साल में बनेगी 83 हजार किलोमीटर सड़क

-पहले चरण में 34,800 किलोमीटर बनायी जाएगी सड़क

- बॉर्डर क्षेत्रों और तटीय क्षेत्रों को जोड़ने की है भारतमाला योजना

- इस योजना पर कुल 6 लाख 92 हजार करोड़ रूपए का आयेगा खर्च

-70% खर्च करेगी सरकार, 30% होगा निजी निवेश

-14 करोड़ दिनों का पैदा होगा रोजगार यानी लगभग 7 से 8 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

और क्या कहा वित्त मंत्री ने

-जहां तेजी से जरूरत होगी, वहांतेजी से काम होगा। तीन साल में महंगाई में कमी आई है। तीन साल में देश का विकास तेजी से हुआ।

- विदेशी पूंजी निवेश बढ़ कर 400 बिलियन डॉलर हुआ।

- जीएसटी सबसे बड़ा सुधार। इसके अलावा नोटबंदी, काले धन पर नकेल भी कसने में रहे कामयाब।

- जीएसटी से भ्रष्‍टाचार में कमी आई है।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story