×

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पांचवीं बार अंशू ने फहराया तिरंगा, रचा नया इतिहास

अरुणाचल प्रदेश की निवासी अंशू जामसेन्पा ने रिकॉर्ड पांचवीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर एक नया इतिहास रचा है।

tiwarishalini
Published on: 21 May 2017 7:58 AM GMT
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पांचवीं बार अंशू ने फहराया तिरंगा, रचा नया इतिहास
X
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पांचवीं बार अंशू ने फहराया तिरंगा, रचा नया इतिहास

काठमांडू: अरुणाचल प्रदेश की निवासी अंशू जामसेन्पा ने रिकॉर्ड पांचवीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर एक नया इतिहास रचा है। एवरेस्ट शिखर सम्मेलन एसोसिएशन के महासचिव लाखपा रांगडू शेरपा ने एवरेस्ट के बेस कैंप से रविवार सुबह इसकी घोषणा की।

भारत की महिला पर्वतारोही अंशू ने रविवार (21 मई) सुबह 7.45 बजे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी कर तिरंगा लहराया। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं।

इसके अलावा अंशू ने पांच दिनों के भीतर दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। उन्होंने इससे पहले 16 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की चढ़ाई चौथी बार पूरी की थी।

यह भी पढ़ें ... रिकॉर्ड चौथी बार एवरेस्ट फतह करने के तुरंत बाद पांचवीं चढ़ाई करेंगी अंशू

'ड्रीम हिमालया एडवेंचर' के प्रबंधन निदेशक दावा एस लामा ने भी अंशु की इस उपलब्धि की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अंशु ने पांच दिनों के भीतर दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

दो बच्चों की मां अंशु ने मई 2011 में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी और इसके बाद 18 मई 2013 को उन्होंने तीसरी बार फिर इसे फतह किया था।

--आईएएनएस

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story