×

मुंबई आग: किसी ने खुद को बाथरूम में बंद किया, तो कुछ कुचलकर निकल गए

देर रात गुरुवार को मुंबई के रेस्तरां में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यह घटना बीती रात करीब 12 की है। मोजोस लॉउंज में आग लगने से 14 लोगों मौत हो गई है और 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस रेस्तरां में 'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर पार्टी ऑर्गनाइस हुई थी। इस वजह से रेस्तरां में महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। आग करीब 12 बजे के आसपास लगी।

priyankajoshi
Published on: 29 Dec 2017 6:31 AM GMT
मुंबई आग: किसी ने खुद को बाथरूम में बंद किया, तो कुछ कुचलकर निकल गए
X

मुंबई: देर रात गुरुवार को मुंबई के रेस्तरां में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यह घटना बीती रात करीब 12 की है। मोजोस लॉउंज में आग लगने से 14 लोगों मौत हो गई है और 15 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस रेस्तरां में 'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर पार्टी ऑर्गनाइस हुई थी। इस वजह से रेस्तरां में महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। आग करीब 12 बजे के आसपास लगी।

ये भी पढ़ें... मुंबई आग हादसे पर राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने दुख जताया

कुछ महिलाओं ने खुद को किया बंद

आग से बचने के लिए कुछ महिलाओं ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। लेकिन आग से निकल रहा धुआं बाथरूम में घुस गया। धुएं के कारण वहां फंसी महिलाएं सांस नहीं ले पाई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ज्यादातर महिलाओं की लाश भी बाथरूम से ही पाई गई है। आग इतनी ज्यादा थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में 11 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत हुई है।

लोग मुझे कुचलकर निकल रहे थे...

हादसे के समय रेस्तरां में सुलभा अरोरा भी थीं जिन्होंने बताया, लोग बस वहां से किसी भी तरह बचकर बाहर निकलना चाहते थे। जैसे ही आग लगी लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों की लाशें पब के फर्श पर पड़ी थीं। लोगों ने मुझे धक्का दे दिया और कुचल कर बहार निकल गए।

ये भी पढ़ें... न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट में भी लगी आग, अब तक 12 की मौत, कई गंभीर घायल

रेस्तरां के खिलाफ FIR दर्ज

आग किस कारण लगीं इसकी अभी ठीक से जानकारी नहीं है इसकी जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी है। मामले में पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

कई कॉरपोरेट ऑफिस भी प्रभावित

जिस इलाके में ये पब है वहां कई कॉरपोरेट ऑफिस हैं, जहां 24 घंटे काम होता रहता है। आग की वजह से कई न्यूज चैनलों के ऑफिस भी प्रभावित हुए हैं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story