×

एन चंद्रशेखरन ने संभाला टाटा संस के चेयरमैन का पदभार, कहा- व्यापार पर छाप छोड़ना होगा उद्देश्य

aman
By aman
Published on: 21 Feb 2017 12:19 PM GMT
एन चंद्रशेखरन ने संभाला टाटा संस के चेयरमैन का पदभार, कहा- व्यापार पर छाप छोड़ना होगा उद्देश्य
X

मुंबई: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड (टीसीएस) के सीईओ एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार (21 फरवरी) को टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाल लिया है। टाटा समूह के 150 साल के इतिहास में इस पद के लिए चुने जाने वाले वह पहले गैर-पारसी हैं। गौरतलब है कि सायरस मिस्त्री को पद से हटाने के बाद चंद्रशेखरन को 12 जनवरी को टाटा संस का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें ...चंद्रशेखरन नटराजन होंगे टाटा संस के नए चेयरमैन, मिस्त्री की लेंगे जगह

नई जिम्मेदारी संभालने बॉम्बे हाउस पहुंचे चंद्रशेखरन ने कहा, 'यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। टाटा परिवार का हिस्सा होना मेरे लिए गर्व की बात है।'

सामने होंगी कई चुनौतियां

चंद्रशेखरन ने कहा, कि 'वे टाटा ग्रुप को साथ लाकर काम करेंगे। टाटा के सिद्धांतों के अनुसार व्यापार और समाज पर छाप छोड़ना उनका उद्देश्य होगा।' उल्लेखनीय है कि इस पद पर एन चंद्रशेखरन के सामने कई चुनौतियां होंगी। बता दें कि टाटा समूह की 18 लिस्टेड कंपनियों पर 2.36 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। साथ ही सायरस मिस्त्री और नुस्ली वाडिया के साथ कानूनी लड़ाई भी जारी है। टाटा स्टील पर कर्ज और यूरोप में रीस्ट्रक्चरिंग बड़ी चुनौती होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story