×

#NobelPrize 2017 : फिजिक्‍स के लिए इस तिकड़ी को मिलेगा अवाॅर्ड

फिजिक्स के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए 2017 का नोबेल प्राइज जर्मनी और अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा।

tiwarishalini
Published on: 3 Oct 2017 11:43 AM GMT
#NobelPrize 2017 : फिजिक्‍स के लिए इस तिकड़ी को मिलेगा अवाॅर्ड
X
फिजिक्‍स के लिए वैज्ञानिकों की इस तिकड़ी को मिलेगा Nobel Price 2017

स्टॉकहोम: फिजिक्स के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए 2017 का नोबेल प्राइज जर्मनी और अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। इनके नाम रायनर वीस (Rainer Weiss), बैरी सी बैरिश (Barry C. Barish) और किप एस. थॉर्न (Kip S. Thorne) हैं।



इन तीनों वैज्ञानिकों को लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव आबजर्विटी (LIGO) डिटेक्‍टर और ग्रेविटेशनल वेब्स के अध्‍ययन के लिए ये सम्‍मान दिया जाएगा। बता दें कि साल 2016 का फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार तीन ब्रिटिश वैज्ञानिक डेविड थोलुज, डेंकन हेल्डन और माइकल कोस्टरलिट्ज को दिया गया था।

यह भी पढ़ें .... अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

इससे पहले सोमवार को अमेरिका के 3 साइंटिस्ट जेफरी सी हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल यंग को संयुक्त रूप से 2017 का मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज दिया देने का एलान किया गया है। तीनों साइंटिस्ट को ये पुरस्कार शरीर में मौजूद बायोलॉजिकल क्लॉक (जैविक घड़ी) पर उनके काम के लिए दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें .... डेंकन हेल्डन, डेविड थोलुज और कोस्टरलिट्ज को फिजिक्स का नोबेल प्राइज

रायनर वीस

-वीस का जन्म 1932 में जर्मनी के बर्लिन में हुआ।

-1962 में उन्होंने कैंब्रिज के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी की।

-वे इसी इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर हैं।

बैरी सी बैरिश

-बैरिश का जन्म 1936 में अमेरिका के आेमाहा में हुआ।

-1962 में उन्होंने बर्कले की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की।

-पासादेना की कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वे फिजिक्स के प्रोफेसर हैं।

किप एस. थॉर्न

-थॉर्न का जन्म 1940 में अमेरिका के लोगन में हुआ।

-उन्होंने 1965 में अमेरिका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की।

-वे पासादेना की कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में थेयोरेटिकल फिजिक्स के प्रोफेसर हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story