×

Breaking: पहली नहीं दूसरी गोली चली तो पाकिस्तान देगा करारा जवाब- पाक सेना

Manoj Dwivedi
Published on: 5 Jun 2018 6:55 AM GMT
Breaking: पहली नहीं दूसरी गोली चली तो पाकिस्तान देगा करारा जवाब- पाक सेना
X

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान तब तक पहली गोली का जवाब नहीं देगा, जब तक इससे कोई हताहत नहीं होता। लेकिन दूसरी गोली का करार जवाब दिया जाएगा। साथ ही कहा कि हमारा देश भारत के साथ संवाद को लेकर हमेशा तैयार है और संबंधों को सामान्य करने के प्रयास दोनों पक्षों के रुख पर निर्भर करते हैं।

पाक सेना का बयान

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सोमवार को मीडिया के साथ बातचीत में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "संबंधों को सामान्य बनाने के लिए हमें कई चीजों की समीक्षा करनी होगी। हमें आत्मनिरीक्षण करना होगा और आगे बढ़ने के लिए दोनों पक्षों को खुद को सकारात्मकता दिखानी होगी। गफूर ने कहा कि रक्षा और शांति की हमारी इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिये।

युद्ध की कोई जगह नहीं

पाक सेना के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच युद्ध की कोई जगह नहीं है।" युद्ध तब होता है जब कूटनीति विफल होती है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह 2003 के संघर्षविराम समझौते को नए सिरे से लागू करने पर सहमति जताई थी। प्रवक्ता ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि भारत संघर्षविराम का उल्लंघन करने के बजाए इसे सकारात्मक से आगे ले जाएगा।"

Manoj Dwivedi

Manoj Dwivedi

MJMC, BJMC, B.A in Journalism. Worked with Dainik Jagran, Hindustan. Money Bhaskar (Newsportal), Shukrawar Magazine, Metro Ujala. More Than 12 Years Experience in Journalism.

Next Story