×

जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

By
Published on: 16 Sep 2017 4:12 AM GMT
जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
X

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। इसमें कई मवेशी मारे गए और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू के अर्निया उपक्षेत्र में मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों के इस्तेमाल से गोलीबारी और गोलाबारी की।

यह भी पढ़ें: सीमापार से आतंकवाद है मौजूदा कश्मीर समस्या की वजह : भारत

अधिकारी ने बताया, "सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की साई, त्रेवा और जबोवाल अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। भारतीय जवान मुस्तैदी से इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: जम्मू एवं कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर, एक ने आत्मसमर्पण किया

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही अंधाधुंध गोलीबारी में दो घर, एक मंदिर और तीन पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को भी संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।

-आईएएनएस

Next Story