×

गुजरात चुनाव से पहले ! मोदी का जलवा बरकरार, राहुल अब भी पीछे : सर्वे

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए एक अच्छी खबर आई है। अपने फैसलों से विपक्षियों के निशाने पर रहने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का भारतीय राजनीति में जलवा अब भी बरकार है।

tiwarishalini
Published on: 16 Nov 2017 2:50 AM GMT
गुजरात चुनाव से पहले ! मोदी का जलवा बरकरार, राहुल अब भी पीछे : सर्वे
X

वॉशिंगटन : गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए एक अच्छी खबर आई है। अपने फैसलों से विपक्षियों के निशाने पर रहने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का भारतीय राजनीति में जलवा अब भी बरकरार है।

अमेरिका की PEW रिसर्च सर्वे में ये बात सामने आई है। सर्वे में 2,464 भारतीयों ने हिस्सा लिया। ये सर्वे इस साल 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किया गया। सर्वे के अनुसार 88 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को भारतीय राजनीति में सबसे लोकप्रिय हस्ती माना है। इस लिस्ट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 58 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी 30 पीछे हैं।

सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 57 फीसदी तो आम आदमी पार्टी (आप) के संरक्षक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 39 फीसदी वोट मिले हैं। लिहाजा, सोनिया गांधी को सर्वे में तीसरा और केजरीवाल को चौथा स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें ... PEW RESEARCH CENTER का सर्वेः 81 फीसदी लोगों में लोकप्रिय हैं पीएम मोदी

क्या कहा गया है सर्वे रिपोर्ट में ?

लोगों में नरेंद्र मोदी को लेकर सकारात्मक सोच की वजह उनका इकोनॉमी में भरोसा पैदा करना है। हर 10 में से 8 लोगों को मानना है कि देश की आर्थिक दशाएं अच्छी है। ऐसा महसूस करने वाले लोगों में 2014 के चुनाव के ठीक पहले से 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर हर 10 में से 7 भारतीय देश में चल रही चीजों को लेकर संतुष्ट हैं। 2014 के बाद से देश के पॉजिटिव रवैये में दोगुना इजाफा हुआ है।

इन राज्यों के लोग मोदी के काम से सबसे ज्यादा खुश

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और यूपी में हर 10 में से 8 लोग नरेंद्र मोदी के काम से खुश हैं। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों में भी मोदी सबसे लोकप्रिय राजनीतिक हस्ती बने हुए हैं। इन राज्यों में 10 में से कम से कम 9 लोगों ने पीएम मोदी को लेकर पॉजिटिव रूख अख्तियार किया है।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, देश के उत्तरी हिस्से में 2015 के बाद से मोदी की लोकप्रियता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पश्चिमी-दक्षिणी हिस्से में उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। जबकि पूर्वी हिस्से में मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें ... विदेश में भी लोकप्रिय हैं मोदी, जाति-महजब से ऊपर देश का विकास

समस्या का भी किक्र

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, देश के आधे से ज्यादा लोग मानते हैं कि पीएम मोदी के 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के ऐलान के बाद कैश की बड़ी समस्या हुई। वहीं समय समय पर हुई धार्मिक या सांप्रदायिक हिंसा भी बड़ा मुदा है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story