TRENDING TAGS :
हिमाचल चुनाव : पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया 'लाफिंग क्लब'
कांगड़ा: कांग्रेस को 'लाफिंग क्लब' बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी देश के हर कोने में अपनी पकड़ खो रही है। मोदी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांगड़ा में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम सभी को कांग्रेस पर नजर डालने की जरूरत है। हमें उनकी सराहना करनी चाहिए। उनके पास खोने को कुछ भी नहीं बचा है और उन्होंने देश के हर हिस्से में अपनी पकड़ खो दी है।"
यह भी पढ़ें...NTPC हादसा: बिना जांच बॉयलर को मिला फिटनेस सार्टिफिकेट, नहीं किया स्थलीय निरीक्षण
उन्होंने कहा, "जहां भी लोगों को मौका मिला, उन्होंने परिवर्तन के लिए मतदान किया। वे (कांग्रेस) एक लाफिंग क्लब बनकर रह गए हैं।"
कांग्रेस शासित हिमाचल में विधानसभा चुनाव नौ नवंबर को होंगे।
यह भी पढ़ें...मोदी, ट्रंप ने साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता जताई
हिमाचल प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बात कर रहे थे, जब वह खुद भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर थे।
मोदी ने कहा, "इस मामले के बावजूद, सिंह साहब ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ वह शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी। क्या कोई उन पर भरोसा कर सकता है?"
--आईएएनएस