×

फिर बढ़ी 'भगोड़े' माल्या की मुश्किलें, अब PMLA कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

aman
By aman
Published on: 5 July 2017 7:55 AM GMT
फिर बढ़ी भगोड़े माल्या की मुश्किलें, अब PMLA कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
X

मुंबई: विजय माल्या की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। 'धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) कोर्ट ने माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। बता दें, यह मामला KFA-IDBI बैंक के 900 करोड़ रुपए के लोन का है। इसके तहत पीएमएलए कोर्ट ने माल्या के खिलाफ 5,000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले भी सीबीआई के पास विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट था। वहीं, ईडी ने भी विजय माल्या के खिलाफ एक नई अर्जी दाखिल की है।

गौरतलब है, कि बैंक डिफॉल्टर विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर बीते महीने ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। माल्या पर अगली सुनवाई अब 6 जुलाई को होनी है। इस तारीख में उन्हें पेश होना होगा। विजय माल्या को कोर्ट से 4 दिसंबर तक जमानत मिली है।

इतने सबूत और दस्तावेज काफी नहीं

इस मामले में विजय माल्या के वकील ने कहा, कि 'भारत ने पर्याप्त सबूत नहीं दिए हैं। हमें और अधिक सबूत और दस्तावेजों की आवश्यकता है।' वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा, कि 'भारत हमारे साथ बहुत निकटता से काम कर रहा है और हम सभी दस्तावेजों और सबूत उपलब्ध कराएंगे, जिन्हें मांगा जा रहा था।'

माल्या पर 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज

उल्लेखनीय है कि विजय माल्या पर अलग-अलग बैंकों के करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। बैंकों के बढ़ते दबाव के बीच माल्या देश छोड़कर फरार हो गए। माल्या 2016 से ही लंदन में हैं। इसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से लगातार विजय माल्या को भारत भेजने की अपील करता रहा है। .

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story