×

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का FM जेटली पर झूठ बोलने का आरोप

Rishi
Published on: 9 Feb 2018 4:39 PM GMT
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का FM जेटली पर झूठ बोलने का आरोप
X

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली पर राफेल सौदे के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार के रक्षामंत्री द्वारा रक्षा खरीद के बारे में जानकारी नहीं देने को लेकर जेटली ने झूठ बोला है। इसके साथ ही राहुल ने सरकार से मांग की कि राफेल लड़ाकू विमान के प्रत्येक सौदे के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

राहुल ने अपने एक ट्वीट में जेटली को 'जेटलाई' कहकर संबोधित किया था। गांधी ने पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी द्वारा दिए गए तीन लिखित जवाब को पोस्ट किया है, जिसमें एंटनी ने सुखोई-30 एमकेआई के 40 विमानों की खरीदी लागत, मिराज 2000 की अपग्रेड लागत और एडमिरल गोर्शकोव(अब आईएनएस विक्रमादित्य) की खरीद लागत के बारे में जानकारी दी थी।

ये भी देखें : राहुल ने राफेल पर सवाल क्या किया, शाह के लिए अलोकतांत्रिक हो गए

उन्होंने कहा, "प्रिय मिस्टर जेटलाई, आपने कहा कि संप्रग ने कभी भी रक्षा सौदे की लागत सार्वजनिक नहीं की? आपके झूठ के जवाब में, यहां संप्रग सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संसद में दिए गए तीन जवाब हैं। अब क्या आप अपने रक्षामंत्री से देश को यह बताने के लिए कह सकते हैं कि राफेल जेट के प्रत्येक विमान का सौदा कितने में हुआ है।"

जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का 'उत्पादन' करने का आरोप लगाए था। उन्होंने यह आरोप सरकार पर फ्रांस से राफेल विमान सौदा के बारे में सवाल पूछने के बाद लगाया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story