×

ओह नो! राजनाथ सिंह के दौरे के समय मिजोरम में चल रही थी बीफ पार्टी

Rishi
Published on: 12 Jun 2017 5:08 PM GMT
ओह नो! राजनाथ सिंह के दौरे के समय मिजोरम में चल रही थी बीफ पार्टी
X

आईजोल : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान यहां आयोजित एक बीफ पार्टी में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। बीफ पार्टी वध के लिए पशुओं की बिक्री पर रोक लगाने वाले नए कानून के खिलाफ आयोजित की गई। वनापा हाल में आयोजित इस बीफ पार्टी में 2,000 से अधिक लोग जमा हुए थे। यह स्थान राजभवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। राजनाथ यहीं राजभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा कर रहे थे।

यह बीफ पार्टी जोलाइफ नामक एक स्थानीय संगठन ने आयोजित की थी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन बीफ सेवन को बढ़ावा देने के लिए नहीं था, बल्कि भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को पदत्त आजादी को रेखांकित करने के लिए था।

जोलाइफ के सदस्य रमरुआता वर्ते ने कहा, "पहले बीफ खाने पर कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अब हम देख रहे हैं कि हमें हमारे कुछ बुनियादी अधिकारों से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। कोई क्या खाता है, यह तय करने का अधिकार उस व्यक्ति का है। इसे थोपा नहीं जाना चाहिए।"

वर्ते ने कहा, "मिजोरम में विभिन्न धर्मो के लोग शांति से रह रहे हैं, जिनमें ईसाई बहुसंख्यक हैं। यहां किसी पर ऐसा कोई पाबंदी नहीं है कि वह अपने धर्म का पालन नहीं कर सकता।"

उन्होंने कहा कि बीफ पार्टी केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन था, और लोगों ने बारिश के बावजूद इस आयोजन में हिस्सा लिया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story