×

सबरीमाला विवाद: भाजपा महासचिव को हिरासत में लिया गया

Anoop Ojha
Published on: 17 Nov 2018 3:23 PM GMT
सबरीमाला विवाद: भाजपा महासचिव को हिरासत में लिया गया
X

तिरुवनंतपुरम:सबरीमला मंदिर में प्रवेश को लेकर गतिरोध जारी है। नीलाक्कल में सबरीमाला जाने की जिद पर अड़े भाजपा महासचिव के सुरेन्द्रन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। केरल में हिन्दू अइक्या वेदी की प्रेसिडेंट केपी शशिकला की शनिवार सुबह हुई गिरफ्तारी के बाद केरल बंद का अाहवान कर दिया गया। सुबह छह बजे से 12 घंटे के घंटे के लिए बुलाए गए बंद के बाद ऐसा माना जा रहा कि है यह श्रद्धालुओं के आने पर असर डालेगा। दूसरी तरफ तृप्ति देसाई बीते कल शुक्रवार को बिना दर्शन के लौटीं। तृप्ति देसाई ने कहा, अब हम सब आगे बिना घोषणा के जाएंगे और गुरिल्ला रणनीति अपनाएंगे।

यह भी पढ़ें .......सबरीमाला मंदिर: कोच्चि पहुंचीं तृप्ति देसाई को एयरपोर्ट से बाहर निकलने नहीं दे रही पुलिस

इसकेे पहले शुक्रवार को तृप्ति देसाई, छह महिला साथियों के साथ तड़के ही कोच्चि हवाई अड्डे पहुंच गई थीं।14 घंटे से ज्यादा के गतिरोध के बाद महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने मंदिर की ओर जाने का विचार त्याग दिया क्योंकि उन्हें यहां हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

यह भी पढ़ें .......केरल : सबरीमाला मंदिर विवाद से जुड़ी ये 14 बातें बेहद खास हैं

वहीं इस समय वहां श्रद्धालु और अन्य लोग भगवान अयप्पा मंदिर में मासिक धर्म की उम्र वाली महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें .......सबरीमाला मंदिर किले में तब्दील, सर्वदलीय बैठक असफल, 21 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

हिंदू ऐक्या वेदी की राज्य अध्यक्ष केरी शशिकला

संस्था ने बंद का आह्वान हिंदू ऐक्या वेदी की राज्य अध्यक्ष केरी शशिकला की शनिवार तड़के हुई गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया है। माना जाता है कि शशिकला की उम्र 50 से ऊपर है और वह मंदिर दर्शनों के लिए पहुंची थी लेकिन उन्हें जाने से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें .......सबरीमाला: फिर खुलेंगे कपाट,हिंदू संगठनों की अपील- महिला पत्रकारों को न भेजे

तीर्थयात्रियों पर पड़ रहा है असर

12 घंटे के इस बंद का असर तीर्थयात्रियों पर पड़ने की संभावना है। हालांकि उन्हें छूट दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार रात को भूमाता ब्रिगेड की संस्थापक और महिला कार्यकर्ता तृत्पि देसाई का रास्ता रोकने के कारण 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story