×

वरिष्ठ पत्रकार एवं मराठी साहित्यकार अरुण साधू का निधन

By
Published on: 25 Sep 2017 3:25 AM GMT
वरिष्ठ पत्रकार एवं मराठी साहित्यकार अरुण साधू का निधन
X

मुंबई: वरिष्ठ पत्रकार एवं मराठी साहित्यकार अरुण साधू का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया, "वह 76 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी अरुणा और दो बेटियां शेफाली और सुवर्णा हैं। उनकी पत्नी एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं।"

यह भी पढ़ें: मोहाली : घर के अंदर मिला वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का शव

वह लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें रविवार दोपहर को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार तड़के लगभग 4.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें: गौरी लंकेश की हत्या पर उदारवादियों, बुद्धिजीवियों पर प्रसाद ने साधा निशाना

उनकी आखिरी इच्छा के अनुरूप उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और उनके पार्थिव शरीर को दान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गौरी लंकेश के हत्यारों की तलाश के लिए कर्नाटक SIT ने लोगों से मदद मांगी

उन्होंने अपने चार दशक के पत्रकारिता करियर में टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, द स्टेट्समैन के साथ काम किया। वह कई अन्य मराठी प्रकाशनों के अलावा फ्री प्रेस जर्नल के संपादक भी थे।

-आईएएनएस

Next Story