×

नहीं रहीं ठुमरी गायिका गिरिजा देवी, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

देश की प्रसिद्द शास्त्रीय संगीत गायिका गिरिजा देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोलकाता के बिड़ला अस्पताल में गिरिजा देवी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 88 साल थी।

By
Published on: 25 Oct 2017 3:42 AM GMT
नहीं रहीं ठुमरी गायिका गिरिजा देवी, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
X

नई दिल्ली: देश की प्रसिद्द शास्त्रीय संगीत गायिका गिरिजा देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोलकाता के बिड़ला अस्पताल में गिरिजा देवी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 88 साल थी।

गिरिजा देवी ने ठुमरी गायन को प्रसिद्धि के मुकाम पर पहुंचाने का काम किया, जिसके लिए उन्हें 1972 में पद्मश्री, 1989 में पद्मभूषण और 2016 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: यूपी: देवा महोत्सव में लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने मचाई धूम

यह भी जानें गिरिजा देवी के बारे में

-गिरिजा देवी का जन्म 8 मई, 1929 को बनारस में हुआ था।

-वे बनारस घरानों की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका रहीं।

-गिरिजा देवी ने ठुमरी गायन को संवारकर उसे एक अलग मुकाम पर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: RIP: नहीं रहीं शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर, जयपुर घराने से रखतीं थीं ताल्लुक

-गायन की शुरूआती शिक्षा-दीक्षा उन्होंने अपने पिता से ही ली थी।

-कहा जाता है कि जब उन्होंने अपने गायन को सार्वजनिक करने का फैसला लिया था, तब उनके परिवार ने उनका कड़ा विरोध किया था।

-ठुमरी के अलावा उन्होंने अर्द्ध शास्त्रीय शैलियों चैती, कजरी, होली को भी महत्त्व दिया और वह भारतीय लोक संगीत, ख्याल और टप्पा भी गाती थीं।

-गिरिजा देवी के चले जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गिरिजा देवी के निधन पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।





गिरिजा देवी के जाने से प्रसिद्द लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी ट्वीट कर दुःख जताया।



Next Story