×

बब्बर खालसा के 7 आतंकी लुधियाना से अरेस्ट, लंदन से मिलती थी मदद

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के एक मॉड्यूल का भांडाफोड़ करते हुए सिख आंतकी समूह के सात सदस्यों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

tiwarishalini
Published on: 30 Sep 2017 7:42 PM GMT
बब्बर खालसा के 7 आतंकी लुधियाना से अरेस्ट, लंदन से मिलती थी मदद
X
बब्बर खालसा के 7 आतंकी लुधियाना से अरेस्ट, लंदन से मिलती थी मदद

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के एक मॉड्यूल का भांडाफोड़ करते हुए सिख आंतकी समूह के सात सदस्यों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त आर. एन. ढोके ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन पिस्टल और कुछ गोला-बारूद बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा कि इस समूह ने खालिस्तानी विचारधारा और कट्टरपंथी सिख संगठनों का विरोध करने या लिखने वालों को अपना निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें .... बब्बर खालसा के दो और आतंकी गिरफ्तार, लखीमपुर पुलिस-ATS ने दबोचा

ढोके ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के तार कथित तौर पर सुरिंदर सिंह बब्बर से जुड़े हो सकते हैं, जो ब्रिटेन के लंदन में रहता है और गिरफ्तार आरोपियों को बब्बर से ही धन मिलता था।अधिकारियों ने कहा है कि बब्बर इस समूह के सदस्यों को हथियार और धन मुहैया कराता था।

ये आतंकी पकड़े गए

पकड़े गए आतंकियों के नाम कुलदीप सिंह (निवासी लुधियाना), जसबीर सिंह (निवासी तरनतारन), अमनप्रीत सिंह (निवासी जालंधर), मनप्रीत सिंह (निवासी मोगा), ओंकार सिंह जोगरात सिंह, अमृतपाल सिंह (सभी अमृतसर निवासी) हैं। पुलिस ने आरोपियों से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story