×

अंतिम सफर पर निकले शशि कपूर, तिरंगे में लिपटे सितारे को दी गई विदाई

aman
By aman
Published on: 5 Dec 2017 7:26 AM GMT
अंतिम सफर पर निकले शशि कपूर, तिरंगे में लिपटे सितारे को दी गई विदाई
X
अंतिम सफर पर निकले शशि कपूर, तिरंगे में लिपटे सितारे को दी गई विदाई

मुंबई: हिंदी फिल्म सिनेमा और थिएटर के दिग्गज कलाकार शशि कपूर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वो 79 वर्ष के थे। शशि कपूर के निधन की खबर मिलते ही सभी क्षेत्र की बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंगलवार सुबह कोकिला बेन अस्पताल से शशि कपूर की अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

अंतिम सफर पर निकले शशि कपूर, तिरंगे में लिपटे सितारे को दी गई विदाई

ये भी पढ़ें ...शशि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक, PM सहित कई हस्तियों ने किया ट्विट

शशि कपूर का पार्थिव शरीर सांताक्रूज श्मशान घाट लाया गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे 'जानकी कुटीर' ले जाया गया। इस मशहूर हस्ती को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर फ़िल्मी दुनिया के कई नामचीन सितारे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इनमें नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, संजय दत्त, राकेश ओम प्रकाश मेहरा जैसे कलाकार थे।

अंतिम सफर पर निकले शशि कपूर, तिरंगे में लिपटे सितारे को दी गई विदाई

शशि कपूर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जा रहा है। इस दौरान उनके शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले और महाराष्ट्र सरकार के कुछ मंत्री भी मौजूद रहे। मुंबई पुलिस की एक टुकड़ी ने शशि कपूर को अंतिम सलामी दी।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story