×

इफ्तार में शामिल होकर राजद के 'दोस्त' बने शत्रु, अब भाजपा उन्हें कहेगी 'खामोश'

Manoj Dwivedi
Published on: 14 Jun 2018 9:44 AM GMT
इफ्तार में शामिल होकर राजद के दोस्त बने शत्रु, अब भाजपा उन्हें कहेगी खामोश
X

पटना: शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा व उनके नेताओं को चिढाने का कोई मौका नहीं चूकते। इसी क्रम में वे राजद की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और लालू के परिवार के साथ खूब घुल मिलकर तस्वीरें खिंचवाई। अब बीजेपी नेता इस पर क्या करेंगे यह सवाल सुर्खियों में है।

भाजपा के शहंशाह और राजस्थान की रानी सा में ठनी, प्रदेश अध्यक्ष पर बात नहीं बनी

चर्चा में हैं शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा में लगातार हाशिये पर चल रहे शत्रु ने अपनी पार्टी को हाशिये पर रखते हुए लालू कुनबे के करीब दिखने लगे हैं। बुधवार को वे पटना में जदयू के इफ्तार में पहुंचे और एक तरह से एनडीए के विरोध में यह सब किया। इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता पहुंचे लेकिन इस इफ्तार पार्टी में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है।

अगर नहीं संभले तो देश में होंगे और भी तूतीकोरिन: नित्यानंद जयरामन

भाजपा करेगी फैसला

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को शत्रुघ्न सिन्हा के राजद द्वारा आय़ोजित इफ्तार में जाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्य़ानंद राय ने कहा कि उनका समय अब निकट आ गया है, समय आने दीजिये उन पर खुद ब खुद कार्रवाई हो जाएगी। इससे सियासी हलकों में चर्चा है भाजपा शुत्रुघ्न सिन्हा को उन्हीं के अंदाज में खामोश करने का प्लान बना रही है।

राजद नेता खुश हैं

राजद नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 'बिहारी बाबू' से उनके परिवार का शुरू से संबंध रहा है और इफ्तार पार्टी में पहुंचने पर सभी लोगों ने खुशी जाहिर की है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि लालू यादव के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध है और निमंत्रण मिलने पर वो सीधे मुंबई से यहां पहुंचे हैं।

Manoj Dwivedi

Manoj Dwivedi

MJMC, BJMC, B.A in Journalism. Worked with Dainik Jagran, Hindustan. Money Bhaskar (Newsportal), Shukrawar Magazine, Metro Ujala. More Than 12 Years Experience in Journalism.

Next Story