×

स्मृति का राहुल पर पलटवार, ऐ सत्ता की भूख सब्र कर...खुदगर्जों को जमा कर

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जवाब दिया है। दरअसल ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के 100वें पायदान पर खिसकने को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर शायराना अंदाज में एक ट्वीट किया था।

tiwarishalini
Published on: 14 Oct 2017 12:10 PM GMT
स्मृति का राहुल पर पलटवार, ऐ सत्ता की भूख सब्र कर...खुदगर्जों को जमा कर
X
स्मृति का राहुल पर पलटवार, ऐ सत्ता की भूख सब्र कर...खुदगर्जों को जमा कर

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शायराना अंदाज में जवाब दिया है। दरअसल ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के 100वें पायदान पर खिसकने को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर शायराना अंदाज में एक ट्वीट किया था।

इस ट्वीट के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी एक शायरी ट्वीट कर कहा कि इसमें हैरानी की बात नहीं है कि राहुल पीएम मोदी को नीचा दिखाने की इच्छा में देश की छवि धूमिल कर रहे हैं।



कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बीजेपी पर तंज कसते हुए प्रख्यात कवि दुष्यंत कुमार की शायरी को ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ, आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ।



इस पर स्मृति ने भी पलटवार किया और ट्विटर पर लिखा कि ऐ सत्ता की भूख-सब्र कर, आंकड़े साथ नहीं तो क्या, खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे।



बता दें, कि रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व के 119 देशों की सूची में भारत एशिया में तीसरा सबसे पिछड़ा देश है। केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान की हालत ही सबसे ज्यादा खराब हैं। इस सूची में पिछले साल भारत 97वें पायदान पर था। ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2017 में भारत का स्कोर 31.4 है, जो कि ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट-2017 के मुताबिक इस मामले में भारत उत्तर कोरिया, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों से भी पीछे है, लेकिन पाकिस्तान से आगे है।

यह भी पढ़ें ... योगी के मंत्री बोले-अलविदा राहुल, अगली बार स्मृति होगीं अमेठी की सांसद

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story