×

मथुरा, अयोध्या, सहारनपुर में भगवा 'फतह', स्वामी- 'राम लहर' पर सवार..

aman
By aman
Published on: 1 Dec 2017 8:00 AM GMT
मथुरा, अयोध्या, सहारनपुर में भगवा फतह, स्वामी- राम लहर पर सवार..
X
निकाय चुनाव: अयोध्या में होगा BJP का मेयर, स्वामी बोले- 'राम लहर' पर सवार..

नई दिल्ली: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। प्रदेश के 16 नगर निगमों में से 13 पर बढ़त बरकरार है। पहली बार नगर निगम बने अयोध्या में बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय ने इस धार्मिक नगरी से जीत हासिल की।

इसके अलावा अलीगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और फिरोजाबाद जैसी कई अहम सीटों पर भी बीजेपी के मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बता दें, कि इससे पहले मथुरा और अब सहारनपुर में बीजेपी के मेयर पद के प्रत्याशी जीते हैं।

बीजेपी की इस बढ़त पर के वरिष्ठ नेताओं का बयान भी आना शुरू हो गया है। बीजेपी के सांसद और वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने ट्वीट कर कहा, 'यूपी के निकाय चुनावों में बीजेपी 'राम लहर' पर सवार है। 2019 में आंधी का इंतजार है।'



इसके बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति झलक रहा है। सबका साथ, सबका विकास की नीति पर जनता ने मुहर लगाई है। सरकार, संगठन और जनता के बीजेपी के प्रति विश्वास के चलते यह जीत मिली है। हमें सरकार के जरिए जनता की सेवा करनी है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story