×

#UPCivicPolls2017 : तीसरे चरण में करीब 58% वोटिंग, 1 Dec. को नतीजे

यूपी नगरीय निकाय चुनाव 2017 के तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग बुधवार (29 नवंबर) शाम 5:00 बजे समाप्त हो गई। यूपी निकाय चुनाव के नतीजे 1 दिसंबर को आएंगे।

tiwarishalini
Published on: 29 Nov 2017 1:52 PM GMT
#UPCivicPolls2017 : तीसरे चरण में करीब 58% वोटिंग, 1 Dec. को नतीजे
X
Live: UP निकाय चुनाव: तीसरे फेज में 9:30 बजे तक 10-15% वोटिंग

लखनऊ: यूपी नगरीय निकाय चुनाव 2017 के तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग बुधवार (29 नवंबर) शाम 5:00 बजे समाप्त हो गई। इस चरण में 26 जिलों में वोट डाले गए। तीसरे चरण में 05 नगर निगम, 76 नगर पालिका परिषद व 152 नगर पंचायतों में चुनाव हुए।

यह भी पढ़ें ... UP निकाय चुनाव: पहले चरण की वोटिंग खत्म, करीब 54% हुआ मतदान

पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को हुआ था। जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 नवंबर को संपन्न हुआ। मतगणना एक दिसंबर को होगी।

वोट प्रतिशत

प्रथम चरण : 52.59 %

दूसरा चरण : 49.3 %

तीसरा चरण : 58.65 %

कुल वोट प्रतिशत (तीनों चरणों में) : 53 %

इन जिलों में हुई वोटिंग

सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मीरजापुर।

यह भी पढ़ें ... #UPCivicPolls: 2nd फेज में 48.65% वोटिंग, इलाहाबाद-लखनऊ फिसड्डी

क्या बोले राज्य चुनाव आयुक्त एसके अग्रवाल ?

राज्य चुनाव आयुक्त एसके अग्रवाल ने कहा कि 3 चरणों मे आज तक यूपी में कोई चुनाव नहीं हुआ। यूपी में कहीं कोई सांप्रदायिक संघर्ष नहीं हुआ। लखनऊ प्रशाशन को छोड़कर सबने बहुत मेहनत की है। सपा और आप के दो रिप्रजेंटेशन कल मिले हैं। वोटर लिस्ट को आधार से लिंक करना हमारा काम नही है।

राजधानी में वोटर लिस्ट से नाम काटने की समस्या पर एसके अग्रवाल ने कहा कि मैं इसके लिए अफसरों से पूछताछ करुंगा। सिर्फ बीएलओ के खिलाफ एक्शन ले लेना यह गलत है। यह जिम्मेदारी एसडीएम और एडीएम की भी है। अगर आप इनसे नहीं पूछेंगे तो हम पूछेंगे। इसीलिए यह जिम्मेदारी हमने लखनऊ के आयुक्त को दी है। वह 6 महीने से यहां हैं। जांच में यह साफ हो जाएगा कि किसके नाम कटे और क्यों कटे।

उन्होंने यहां तक कहा कि लखनऊ जिला प्रशासन करता क्या है, क्या सिर्फ बैठकर फोटो खिंचवाता है?

पंचायत चुनाव में भी शिकायत पर जांच कराई थी। 2015 में जांच एसटीएफ को दी थी। 3 एसडीएम सस्पेंड हुए थे। जानबूझकर वोटर का नाम काटना अपराध हैं। लखनऊ का प्रशाशन करता क्या है। सिर्फ बैठकर फोटो खिंचवाता है।

हमने कुल 3 चरणों में 503 ईवीएम रिप्लेसमेंट किया। 03 में से 250 ईवीएम मशीन केवल लखनऊ में ही रिप्लेस हुईं। लखनऊ में अव्यवस्था की वजह से यह हुआ। राजधानी में अफसरों को इस पर ध्यान देना चाहिए था। मैं बुलाकर सबसे पूछुंगा सबका दायित्व था।

प्रारंभिक रिपोर्ट 15 तक आ जायेगी। फिर हम देखेंगे कि क्या करें। विनर को सर्टिफिकेट वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। प्रशाशन भी उसी से डाउनलोड करके हस्ताक्षर कर सर्टिफिकेट देगा।

यह भी पढ़ें ... दुल्हन लाना जरूरी,पहले मतदान फिर विदा हुई बारात

बागपत

-बागपत के बड़ौत में आरएलडी समर्थकों ने मतदान केंद्रों के बाहर चुनाव प्रचार सामग्री फेंकी।

-आरएलडी समर्थकों ने किया आचार संहिता का उल्लंघन।

-मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में बाइक सवारों ने आरएलडी नगरपालिका प्रत्याशी अश्वनी तोमर के पोस्टर फेंके।

-SDM बड़ौत अरुण कुमार द्विवेदी बोले, मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।

एटा

-अलीगंज में मेवाड़ी मोहल्ला में बसपा और बीजेपी समर्थित लोगों में जमकर गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

-दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ।

-मौके पर क्षेत्राधिकारी अजय भदोरिया और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर पहुंचे।

-जिले में 11 बजे तक 25 फीसदी मतदान हुआ।

-मारहरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को पुलिस ने शांति कायम रखने हेतु हिरासत में लिया। एटा जनपद

सहारनपुर

-मतदान के दौरान गंगोह नगरपालिका के क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान में दो पक्षों में विवाद।

-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथा लाठियां भांजी, फटकार कर मामला शांत कराया।

-दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया गया।

फ़िरोज़ाबाद

-एक मतदान केंद्र पर एसएसपी अपना आपा खो बैठे और एक युवक के पास उसका पहचान पत्र न होने पर उसकी पिटाई कर दी।

-वहीं, पुलिसकर्मियों ने एक युवक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया।

-डीएम नेहा शर्मा ने कहा, शिकायत मिली थी कुछ युवक फर्जी मतदान कर रहे हैं, एसएसपी ने सख्ती से कार्यवाही की।

-नगर निकाय चुनाव मतदान के लिए मतदाताओं में सुबह से गजब का उत्साह दिखा।

-पहले वोट डालने के लिए वोटर सुबह से ही लंबी लाइन में लगे रहे।

-सुरक्षा के लिए भारी फोर्स की तैनाती की गई।

-बूथ संख्या- 44 की EVM खराब। डेढ़ घंटे तक रुका रहा था मतदान।

रायबरेली

-जिले की एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायत के लिए मतदान जारी।

अतिसंवेदनशील बूथ पर ड्रोन से हो रही निगरानी।

-एसजीएस मतदान केंद्र के बूथ नंबर- 167 में चुनाव आयोग का कैमरा खराब हुआ।

-सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कैमरा खराब होने की सूचना चुनाव अधिकारी को दी।

-9:30 बजे तक 15% हुआ मतदान।

मुरादाबाद

-मुरादाबाद वोटरों को लुभाने के लिए शराब परोसने का मामला सामने आया है।

-मुरादाबाद बार्ड- 36 की बीजेपी प्रतायशी कल्पना शर्मा के ऑफिस में परोसी जा रही थी शराब।

-सुबह 9:30 बजे तक 10% मतदान।

संभल

-हिन्द इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भारी भीड़। युवा, महिला, बुजर्ग में दिखा उत्साह।

-लाइन में लगे मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे।

कुल नगरीय निकाय : 233

कुल वार्ड : 4,299

मतदान केंद्रों की संख्या : 3,599

मतदान स्थलों की संख्या : 10,817

मतदाताओं की संख्या : 94,05,122

पुरुष मतदाताओं की संख्या : 49,93,425 (53.09 %)

महिला मतदाताओं की संख्या : 44,11,697 (46.90 %)

पोलिंग कर्मियों की संख्या : 1,58,894

जोनल मजिस्ट्रेटों की संख्या : 364

सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या : 890

रिटर्निंग ऑफिसर चेयरमैन पद हेतु : 233

रिटर्निंग ऑफिसर वार्डों हेतु : 640

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर : 1,247

वेबकास्टिंग हेतु अतिसंवेदनशील HS+ बूथों की संख्या : 1,255

सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स : 40 कंपनी

पीएसी बल : 71 कंपनी

यह भी पढ़ें ... योगी के मंच से विधायक की धमकी, वोट BJP को ही देना, वर्ना सोच लो …

सिविल पुलिस

इंस्पेक्टर : 361

सब इंस्पेक्टर : 7,333

हेड कॉन्स्टेबल : 4,590

कॉन्स्टेबल : 36,111

होमगार्ड्स : 14,291

यह भी पढ़ें ... #UPCivicPolls2017 : वोटिंग में फिसड्डी लखनऊ के अफसरों पर चला DM का चाबुक

मेयर

पदों की संख्या : 05

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या : 74

चुनाव लड़ने वाले अधिकतम प्रत्याशियों की संख्या : 22

पार्षद

पदों की संख्या : 350

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या : 3,175

चुनाव लड़ने वाले अधिकतम प्रत्याशियों की संख्या : 32

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद

पदों की संख्या : 76

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या : 914

चुनाव लड़ने वाले अधिकतम प्रत्याशियों की संख्या : 32

सदस्य नगर पालिका परिषद

पदों की संख्या : 2,002

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या : 11,637

चुनाव लड़ने वाले अधिकतम प्रत्याशियों की संख्या : 21

अध्यक्ष नगर पंचायत

पदों की संख्या : 152

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या : 1,711

चुनाव लड़ने वाले अधिकतम प्रत्याशियों की संख्या : 33

सदस्य नगर पंचायत

पदों की संख्या : 1,947

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या : 10,624

चुनाव लड़ने वाले अधिकतम प्रत्याशियों की संख्या : 18

सदस्य नगर पालिका परिषद के निर्विरोध प्रत्याशियों की संख्या : 08

सदस्य नगर पंचायत के निर्विरोध प्रत्याशियों की संख्या : 07

यह भी पढ़ें ... वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, आम से लेकर खास तक नहीं डाल सके वोट

बरेली में मेयर पद पर अधिकतम 22 प्रत्याशी हैं।

बरेली के नगर निगम वार्ड नं 13 शांति विहार में पार्षद पद पर अधिकतम 32 प्रत्याशी हैं।

झांसी में कम्थर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष नगर पालिका पद पर अधिकतम 32 प्रत्याशी हैं।

बागपत के बड़ौत नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 04 गोंसाईयान में सदस्य नगर पालिका परिषद् पद पर अधिकतम 21 प्रत्याशी हैं।

मुरादाबाद के पाकबड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष नगर पंचायत पद पर अधिकतम 33 प्रत्याशी हैं।

मऊ के चिरैयाकोट नगर पंचायत के वार्ड नं 14 सोहवत बगदासी में सदस्य नगर पंचायत के पद पर अधिकतम 18 प्रत्याशी हैं।

नगर निगम के 2494 पोलिंग बूथों पर कुल 4,988 सेट ईवीएम का प्रयोग किया गया।

दो नगर निगम में 949 अतिरिक्त बैलेट यूनिट और 21 वार्डों में 175 अतिरिक्त बैलेट यूनिट का प्रयोग किया गया।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story