×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Budget 2018: टीवी-मोबाइल-लैपटॉप के साथ ये सामान भी होंगे महंगे

aman
By aman
Published on: 1 Feb 2018 9:20 AM GMT
Budget 2018: टीवी-मोबाइल-लैपटॉप के साथ ये सामान भी होंगे महंगे
X
Budget 2018: टीवी-मोबाइल-लैपटॉप के साथ ये सामान भी होंगे महंगे

लखनऊ: आम आदमी की जरूरतों का अहम हिस्सा बन चुके मोबाईल फोन अब महंगे हो जाएंगे। अरुण जेटली ने विदेश से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 20 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। मोबाइल फोन पर 20 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई यानी मोबाइल फोन महंगे होंगे। वहीं, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज़ ड्यूटी 2 रुपए कम कर दी गई है।

ये प्रोडक्ट भी होंगे महंगे:

-टीवी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, टीवी भी महंगे होंगे।

-मोबाइल, टीवी के अलावा अन्य चीज़ों पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे हो जाएंगे।

-घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी महंगाई की मार होगी।

-लैपटॉप महंगा होगा, फ्रिज के भी दाम बढ़ सकते हैं।

-बजट में आयातित टीवी पैनलों पर आयात शुल्क 7.5 प्रतिशत से दोगुना कर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है।

-एलसीडी-एलईडी टीवी सेट महंगे होंगे।

-इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन कल-पुर्जे, फुटवियर, फर्नीचर आदि भी महंगे हो जाएंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story