×

आज हुआ केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्‍कार, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Aditya Mishra
Published on: 13 Nov 2018 3:52 AM GMT
आज हुआ केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्‍कार, पीएम ने दी श्रद्धांजलि
X

बेंगलुरू: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार (59) का आज अंतिम संस्कार हो गया। रविवार को उनका निधन हो गया था। वे कैंसर से ग्रस्त थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें...राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: कोविंद, मोदी, राहुल ने बापू को याद किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन के बारे में सुनकर मुझें दुख हुआ। उनका जाना देश और खासकर कर्नाटक के लोगों के लिए बड़ा झटका है। उनके परिवार, सहकर्मी और उनसे जुड़े लोगों के साथ मेरी संवेदना है।

ये भी पढ़ें...राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर PM मोदी और CM योगी ने किया उन्हें याद

राष्ट्रपति ने अनंत कुमार के निधन को देश और खासकर कर्नाटक के लोगों की सार्वजनिक जीवन में बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, सहयोगियों और समर्थकों के साथ हैं।

ये भी पढ़ें...नहीं रहे केंद्रीय मंत्री अनंत सिंह, कैंसर से थे पीड़ित, बड़े नेताओं ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह अपने बेशकीमती सहयोगी और मित्र अनंत कुमार के आकस्मिक निधन से दुखी और स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार अपनी युवावस्था से ही सार्वजनिक जीवन में आ गए थे उन्होंने समाज के लिए पूरी निष्ठा और लगन के साथ बहुत कुछ किया। वह अपने अच्छे कामों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अत्यंत वरिष्ठ साथी और मित्र अनंत कुमार के निधन से अत्यंत पीड़ा हुई है। वह सुयोग्य सांसद थे। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज के लिए बहुत कुछ किया मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अपने मित्र और कर्मठ कार्यकर्ता अनंत कुमार के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने सरकार और संगठन में विभिन्न पदों पर अप्रतिम उत्साह के साथ कार्य किया। खासकर कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बेगुलुरु में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन से मुझे दुख है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अनंत कुमार के अचानक अवसान से गहरा दुख है। वह एक श्रेष्ठ सांसद और राजनेता के रूप में हमेशा याद किये जाएंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम् शांति।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story