×

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रिजिजू का ट्वीट, भारत में बढ़ रही है अल्पसंख्यक आबादी

एक ट्वीट में गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि आसपास के देशों की तुलना में भारत में अल्पसंख्यक आबादी बढ़ रही है। रिजिजू ने कांग्रेस के हवाले से अरुणाचल प्रदेश को लेकर लिखी गई एक खबर पर प्रतिक्रिया के रूप में ट्वीट किया है।

zafar
Published on: 13 Feb 2017 10:57 AM GMT
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रिजिजू का ट्वीट, भारत में बढ़ रही है अल्पसंख्यक आबादी
X

नई दिल्ली: भारत में हिंदू आबादी कम हो रही है, जबकि अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ रही है। यह बात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने एक ट्वीट करके कही है। किरन रिजिजू ने इसका कारण यह बताया है कि हिंदू धर्म परिवर्तन नहीं कराते



आगे स्लाइड में पढ़िये किसको दिया रिजिजू ने जवाब...

बढ़ी अल्पसंख्यक आबादी

-सोमवार को एक ट्वीट में गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि आसपास के देशों की तुलना में भारत में अल्पसंख्यक आबादी बढ़ रही है।

-रिजिजू ने कांग्रेस के हवाले से अरुणाचल प्रदेश को लेकर लिखी गई एक खबर पर प्रतिक्रिया के रूप में ट्वीट किया है।

-खबर में लिखा गया था कि मोदी सरकार अरुणचाल प्रदेश को हिंदू बहुसंख्यक राज्य का रूप देने का प्रयास कर रही है।

-केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने अपने ट्वीट में समाचार का स्क्रीनशॉट पेस्ट किया है।

कांग्रेस पर हमला

-कांग्रेस पर हमला करते हुए रिजिजू ने कांग्रेस को ऐसी भड़काऊ बातें करने से बाज रहने को कहा है।

-उन्होंने ट्वीट किया कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है जहां सभी धार्मिक समूह स्वतंत्र हैं।

-रिजिजू ने बाद में यह भी कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं, जबकि पड़ोसी देशों में ऐसा नहीं हैं।

zafar

zafar

Next Story