×

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट : भारत की विकास दर अगले साल 8 फीसदी संभव

नोटंबदी के बाद नकदी की कमी से उबरते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि दर अगले साल करीब 8 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है, जिसके पीछे अच्छी मौद्रिक नीतियों और सुधारों का योगदान है। संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह बात कही गई हैं।

priyankajoshi
Published on: 17 May 2017 8:32 AM GMT
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट : भारत की विकास दर अगले साल 8 फीसदी संभव
X

नई दिल्ली : नोटंबदी के बाद नकदी की कमी से उबरते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि दर अगले साल करीब 8 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है, जिसके पीछे अच्छी मौद्रिक नीतियों और सुधारों का योगदान है। संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह बात कही गई हैं।

संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना रिपोर्ट के मध्य-2017 अपडेट में इस वर्ष की शुरुआत में अनुमानित आंकड़ा 7.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें... FICCI का सर्वेक्षण: इस साल देश की GDP विकास दर 7.4 फीसदी रहेगी

भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत

रिपोर्ट में कहा गया है, 'नोटबंदी के कारण अस्थायी रुकावटों के बावजूद, भारत में आर्थिक स्थिति मजबूत है, राजकोषीय स्थिति अच्छी है और मौद्रिक नीतियों और महत्वपूर्ण घरेलू सुधारों का कार्यान्वयन जारी है।'

संयुक्त राष्ट्र विभाग की रिपोर्ट

हालांकि, चालू वर्ष के लिए, आर्थिक और सामाजिक मामलों के संयुक्त राष्ट्र विभाग (UNDISA) ने रिपोर्ट में वृद्धि दर में 0.4 प्रतिशत की कटौती के साथ 7.3 प्रतिशत कर दी है, जो कि जनवरी में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story