×

नहीं रहे भारतीय मूल के महान लेखक वीएस नायपॉल, लंदन में ली आखिरी सांस

Manali Rastogi
Published on: 12 Aug 2018 4:33 AM GMT
नहीं रहे भारतीय मूल के महान लेखक वीएस नायपॉल, लंदन में ली आखिरी सांस
X

लखनऊ: 'ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास' लिखने वाले भारतीय मूल के महान लेखक वीएस नायपॉल का रविवार तड़के निधन हो गया है। विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल का जन्म 17 अगस्त सन 1932 को ट्रिनिडाड के चगवानस में हुआ था। बता दें, 85 वर्षीय नायपॉल ने लंदन स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

वीएस नायपॉल के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें

  1. वीएस नायपॉल को नूतन अंग्रेजी छंद का गुरु कहा जाता है।
  2. नायपॉल कई साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं, इनमें जोन लिलवेलीन रीज पुरस्कार (1958), दी सोमरसेट मोगम अवार्ड (1980), दी होवथोरडन पुरस्कार (1964), दी डबलु एच स्मिथ साहित्यिक अवार्ड (1968), दी बुकर पुरस्कार (1971) और दी डेविड कोहेन पुरस्कार (1993) प्रमुख हैं।
  3. वीएस नायपॉल को 2001 में साहित्य मे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  4. 2001 में दी टाइम्स ने नायपॉल को अपनी 50 महान ब्रिटिश साहित्यकारो की सुची मे सातवां स्थान दिया।
  5. वीएस नायपॉल के अनुज शिव नायपॉल भी बहुत अच्छे लेखक थे।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story