×

विजय गोखले ने संभाला विदेश सचिव का पद, सुलझाया था डोकलाम विवाद

aman
By aman
Published on: 29 Jan 2018 4:15 AM GMT
विजय गोखले ने संभाला विदेश सचिव का पद, सुलझाया था डोकलाम विवाद
X
vijay gokhale took over as foreign secretary of India

नई दिल्ली: विजय केशव गोखले ने सोमवार (29 जनवरी) को नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया है। गोखले, एस. जयशंकर की जगह पर नियुक्त किए गए हैं। विजय गोखले साल 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वो इस समय विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है, कि विजय गोखले ने पड़ोसी राष्ट्र चीन के साथ 73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद को हल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

कौन हैं विजय केशव गोखले?

-विजय केशव गोखले को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

-वह 20 जनवरी, 2016 से 21 अक्तूबर, 2017 तक चीन में भारत के राजदूत रहे हैं।

-विदेश सचिव के तौर पर उनका कार्यकाल दो साल का होगा।

-गोखले अक्टूबर 2013 से जनवरी 2016 तक जर्मनी में भारत के शीर्ष राजनयिक भी रहे हैं।

-उन्होंने हांगकांग, हनोई और न्यूयॉर्क में भी भारतीय मिशनों में सेवाएं दी हैं।

-वो जनवरी, 2015 से विदेश सचिव का जिम्मा संभाल रहे हैं।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story