×

कोहली, मीराबाई को राजीव गांधी खेल रत्न, इन्हें मिलेगा अर्जुन अवार्ड

Rishi
Published on: 20 Sep 2018 3:28 PM GMT
कोहली, मीराबाई को राजीव गांधी खेल रत्न, इन्हें मिलेगा अर्जुन अवार्ड
X

नई दिल्ली : खेल मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक महिला साईखोम मीराबाई चानू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने पर मुहर लगा दी है। इन दोनों को यह पुरस्कार मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिए जाएंगे।

कोहली और चानू को मेडल और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मंत्रालय ने 20 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड पर भी मुहर लगा दी है।

ये भी देखें : मायावती की इस चाल से लगा विपक्षी गठबंधन को इन राज्यों में झटका

अजुर्न अवार्ड मिलने वाले खिलाड़ियों में महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना, धावक हिमा दास, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के नाम शामिल हैं।

इन चारों के अलावा भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, सविता पुनिया, धावक जिनकन जॉनसन, महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एन.सिक्की रेड्डी, मुक्केबाज सतीश कुमार, गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा, रवि राठौर, निशानेबाज राही सारनाबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, पहलवान सुमित और पूजा कादयान के नाम शामिल हैं।

ये भी देखें : राफेल, एनपीए पर सामने आई जेटली की खीज, राहुल को कहा- ‘मूर्ख राजकुमार’

पैरा एथलीट अंकुर धामा और मनोज सरकार को भी अर्जुन अवार्ड दिए जाएंगे।

द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए मुक्केबाजी कोच चेनंदा एचिया कुटप्पा, विजय शर्मा (भारत्तोलक), ए.श्रीनिवास राव (टेटे) और सुखदेव सिंह (एथलेटिक्स) के नाम हैं।

ध्यानचंद अवार्ड के लिए मंत्रालय ने सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी), भारत कुमार छेत्री (हॉकी), बॉबी एलयोसियस (एथलेटिक्स), चाउगले दातु दत्तात्रे के नाम पर मुहर लगाई है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story