×

नरसिंहपुर में यशवंत को मिलेगा शत्रुघ्न का साथ, लिखेंगे नई इबारत !

Rishi
Published on: 4 Feb 2018 9:17 AM
नरसिंहपुर में यशवंत को मिलेगा शत्रुघ्न का साथ, लिखेंगे नई इबारत !
X

नरसिंहपुर : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थापित हो रहे एनटीपीसी संयंत्र के कारण विस्थापित हुए किसानों और उन पर दर्ज प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने रविवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी यहां पहुंच रहे हैं।

ये भी देखें : शत्रुघ्न का फिर PM पर वार, कहा- बहुत हुआ पाकिस्तान, लौटें विकास मॉडल पर

किसान नेता शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यशवंत सिन्हा का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी है। उनके धरने का समर्थन करने देर शाम को भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी यहां आ रहे हैं। वह दोपहर साढ़े चार बजे नियमित उड़ान से मुंबई से जबलपुर आएंगे और वहां से लगभग सात बजे नरसिंहपुर पहुंचेगे जहां वह आमसभा को संबोधित करेंगे।

Related imageज्ञात हो कि गाडरवारा में स्थापित हो रहे एनटीपीसी संयंत्र के लिए कई किसानों की जमीन को अधिग्रहित किया गया। उन्हें मुआवजा दिए जाने के साथ नौकरी देने का भी वादा किया गया। जब नौकरी नहीं दी तो किसानों ने प्रदर्शन किया। बाद में इन किसानों पर एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

यशवंत सिन्हा किसानों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने सहित किसानों की अन्य मांगें पूरी कराने के लिए धरना दे रहे हैं। वह रात में भी धरना स्थल पर ही सोते हैं। प्रशासन ने लगातार उनसे धरना खत्म करने की गुजारिश की मगर वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रशासन उन्हें अपनी मजबूरियां बता रहा है कि दर्ज प्रकरणों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने पर ही खत्म किया जा सकता है।

Related imageसिन्हा के धरने को आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल भी उनके साथ शनिवार से धरने पर बैठ गए हैं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!