×

कर्नाटक में PM मोदी ने किसानों को लुभाया, कांग्रेस पर हमला

Rishi
Published on: 27 Feb 2018 4:26 PM GMT
कर्नाटक में PM मोदी ने किसानों को लुभाया, कांग्रेस पर हमला
X

दावणगेरे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की एक विशाल रैली में पहुंचे हजारों किसानों से पार्टी को वोट देकर सत्ता में पहुंचाने पर उन्हें 'अच्छे दिन' का वादा किया। साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर लोगों की सेवा में विफल रहने पर निशाना साधा। मोदी ने टेक्सटाइल शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आपसे अपील करता हूं कि अपने आशीर्वाद से और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मतों से बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में अगली सरकार बनाएं, येदियुरप्पा एक किसान के बेटे हैं।"

रैली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा का 75वां जन्मदिन भी मनाया गया। येदियुरप्पा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी हैं साथ ही वह शिवामोगा से लोकसभा सांसद हैं।

ये भी देखें :IND-SK का 2017 में द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर : मोदी

मोदी ने कहा, "चुनाव के बाद चुनाव (विभिन्न राज्यों में) में लोग कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर रहे हैं। कर्नाटक भी उनके पाप के लिए कांग्रेस को बाहर करने के लिए बेताब है।"

मोदी ने अपने 30 मिनट के भाषण की शुरुआत कन्नड़ से की जिसके बाद माहौल जनता की तालियों से गूंज उठा और थोड़ी देर बाद उन्होंने हिंदी में अपना भाषण दिया।

मोदी ने येदियुरप्पा को किसानों का दोस्त बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और किसानों की नहीं सोचती।

उन्होंने कहा, "एक परिवार भारत पर 48 साल से शासन करता रहा लेकिन उसने कभी गरीबों की नहीं सोची, जबकि एक चायवाला 48 महीनों से सेवा कर रहा है और उसने अपना पूरा समय गरीबों और किसानों के लिए लगा दिया।"

दक्षिण राज्य में मोदी की यह तीसरी रैली है इससे पहले वह 19 फरवरी को मैसूर में और चार फरवरी को बेंगलुरू में रैली को संबोधित कर चुके हैं।

राज्य में 15वां विधानसभा चुनाव अप्रैल अंत और मई की शुरुआत में प्रस्तावित है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story