×

धनतेरस : राशि अनुसार करें खरीदारी, होगा गजब का फायदा

Shivakant Shukla
Published on: 5 Nov 2018 2:37 AM GMT
धनतेरस : राशि अनुसार करें खरीदारी, होगा गजब का फायदा
X

सहारनपुर: दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन धनवंतरी जयंती भी होती है। इसलिए धनवंतरी की पूजा का भी विधान है। वैसे यह दिन कुबेर देवता का दिन कहा जाता है। इसलिए इस दिन कुबेर देवता की पूजा अवश्य की जानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति आपको धनतेरस के दिन कुबेर की प्रतिमा गिफ्ट कर दें तो समझिए कि आपकी किस्मत का तारा चकमने से कोई नहीं रोक सकता और आपके घर पर कुबेर देवता का वास रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित मदन गुप्ता सपाटू के अनुसार आप धरतेरस पर अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदे कि आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाए। धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदी गई वस्तु का अनुकूल फल प्राप्त होता है और धन की कमी भी नहीं रहती है। इस दिन यदि कोई व्यक्ति आपको गिफ्ट दे तो लेने से मना न करें और उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए कुबेर देवता का ध्यान लगाकर उनका शुक्रिया करें।

मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वाले लोगों के लिए सोना खरीदना या उसे पहनना बहुत अच्छा होता है। इस राशि के लोग धनतेरस पर सोना खरीद सकते हैं।इस दिन सोना खरीदना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मेष - ताम्र पात्र, फूल के बर्तन , स्वर्ण आभूषण, स्वर्ण के सिक्के खरीदें तो बेहतर होगा।

वृष- चांदी के सिक्के क्रय करें। इसके अलावा चांदी के बर्तन, चांदी से बने आभूषण, हीरे की अंगूठी या जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र और वाहन खरीद सकते हैं।

मिथुन- वस्त्र क्रय करें। चांदी के सिक्के और आभूषण, हीरे के आभूषण, चांदी के पात्र और वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क-स्वर्ण आभूषण खरीदिए। ताबें के बर्तन, फूल की थाली, सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदें तो शुभ होगा।

सिंह-स्वर्ण के सिक्के, स्वर्ण के आभूषण, ताम्र और फूल के पात्र, धार्मिक पुस्तक और कलम खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या-वस्त्र वो भी हरे रंग या नीले रंग का खरीदना विशेष शुभकारी है। चांदी के सिक्के, हीरा, वाहन तथा चांदी के पात्र खरीदना शुभ रहेगा।

तुला-आज के दिन वाहन खरीदें। चांदी तथा हीरे के सामान क्रय करना शुभ है। वस्त्र और स्टील के बर्तन खरीदें।

वृश्चिक- जमीन या मकान खरीदने की तारीख इसी दिन तय करें। ताबें के पात्र तथा पूजा घर के सामान खरीदें। स्वर्ण आभूषण क्रय करना शुभ फलदायी है। धार्मिक पुस्तक और फूल के बरतन खरीदें।

धनु-धार्मिक पुस्तक, स्वर्ण के सिक्के, आभूषण, फूल के पात्र, वाहन भी क्रय कर सकते हैं।

मकर-लोहे के सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, चांदी के सिक्के और हीरे के आभूषण खरीदना शुभकारी है।

कुंभ-लोहे के सामान,इलेक्ट्रानिक सामान,स्टील के बरतन,चांदी और हीरे के आभूषण क्रय करना शुभ फल प्रदान करेगा।

मीन-सोने के आभूषण तथा सिक्के लें। तांबे और फूल के बर्तन खरीदें। वाहन भी ले सकते हैं। जमीन या मकान के भी खरीदने की शुभ तिथि है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story