×

Best Nail Design : अलग अलग occasion के लिए जरूर ट्राई करें ये 10 खुबसूरत Nail डिजाइन और Ideas

Best Nail Design and Ideas: लड़कियों को लंबे और खुबसूरत नाखून रखने का बेहद शौक होता है। ज्यादातर लड़कियां अपने नाखूनों को लंबा रखने के साथ साथ अलग अलग शेप और डिजाइन देती हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 6 Sep 2022 6:31 AM GMT
Tips for Nail Arts
X

Nail Designs (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Best Nail Design and Ideas: लड़कियों को लंबे और खुबसूरत नाखून रखने का बेहद शौक होता है। ज्यादातर लड़कियां अपने नाखूनों को लंबा रखने के साथ साथ अलग अलग शेप और डिजाइन देती हैं। कई महिलाएं तो तब तक घर से बाहर नहीं निकलती, जब तक वो अपने नाखूनों को खुबसूरत डिजाइन ना दे दें। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो आज हम आपके लिए अलग अलग occasion पर अलग अलग तरह के कई नेल डिजाइन के ऐसे आइडियाज लेकर आए हैं, जो आपके नाखूनों को खुबसूरत बना सकते हैं। आइए देखते हैं विस्तार से:

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए नेल डिजाइन

फ्रेंच नाखून

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए फ्रेंच नाखून काफी खुबसूरत लगेंगे। दरअसल ऐसी महिलाओं के लिए फ्रेंच सफेद नाखून आपको क्लासिक स्टाइल लुक देंगे। बिजनेस वूमेन के लुक के लिए ट्रेडिशनल फ्रेंच और बैलेज फ्रेंच टिप्स में से किसी को भी चुन सकती हैं।

Decorative नाखून

हाल ही में marble nail art डिजाइन ने काफी पॉपुलर हुआ है। आप अलग अलग vibrant मैनीक्योर रंग या सफेद और काले रंग की कॉम्बिनेशन में से किसी को भी चुन कर अपने नाखूनों को डिजाइन दे सकते हैं।

लाल रंग

रेड कलर आपकी पर्सनेलिटी को बोल्ड और चार्मिंग दिखाता है। ऐसे में bright लाल नेल पेंट आर्ट से ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है।

पेस्टल और सॉफ्ट नेल्स

सबसे आकर्षक और elegant कॉर्पोरेट लुक के लिए ज्यादातर महिलाएं पेस्टल और बेयर स्किन टोन का चयन करती हैं। हालाँकि, अपने नाखूनों को कलर करने के लिए नेचुरल रंगों का उपयोग करना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप डिजाइन के लिए फूल या पोल्का डॉट्स भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए

गुलाबी नाखून

इस साल का स्ट्रॉबेरी नेल ट्रेंड अब तक महिलाओं का पसंदीदा बना हुआ है। हाल ही में, स्ट्रॉबेरी पैटर्न खूब ट्रेंडी रहे हैं, इसलिए, अगर आप इस नए ट्रेंड में खुद को भी शामिल करना चाहते हैं तो हम सुझाव देते हैं कि इस साल आप अपनी नेल आर्ट डिज़ाइनों की सूची में इसे शामिल करें।

Blue नाखून

अगर आप नीले नाखूनों का अनुभव लेना चाहते हैं कि आपके नाखूनों पर कैसा लगेगा तो जरूर ट्राई करें क्योंकि इस साल के क्लाउड नेल डिज़ाइन के ट्रेंड को फॉलो करें। एकदम आसान आए ट्रेंडी है, तो अगली बार जब आप Straightforward नेल स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहें तो इसे चुनें।

Festival के लिए नाखून

छोटे दिलों वाले नाखून

माइक्रो पैटर्न नेल आर्ट देखना वाकई काफी रोमांचक होता है। इस नेल आर्ट से यह पता चलता है कि आप अपने नाखूनों की हेल्दी और खुबसूरत बनाए रखने के लिए बहुत सावधानी बरतते हैं। दरअसल दिल के आकार के इन नाखूनों की रिवर्स डिटेलिंग खूबसूरत होती है। अगर दिल वाला नेल आर्ट नहीं चाहते हैं, तो lightning bolts और music notes को आज़माएं। इसके साथ नाखूनों के रंग भी बदल दें।

फ्रेंच मैनीक्योर

फ्रांसीसी मैनीक्योर में हाल ही में एक जबरदस्त परिवर्तन देखने को है। दरअसल सफेद टिप्स जहां ट्रेंड से आउट हो चुका है तो वहीं आज eye catching और wild डिजाइनों की मांग हैं।

हरा रंग

साल 2021 में हरे रंग का रंग पूरे साल नाखूनों के लिए लोकप्रिय रहा है। इसके अलावा, यह रंग नाखूनों को काफी कुल लुक देता है।

गॉर्जियस ब्लूज़

पिछले साल से ओम्ब्रे मैनीक्योर style को इन नीले नाखूनों के साथ update किया गया है। यह dotted फ्रेंच और मोनोक्रोमैटिक नेल आर्ट बहुत खूबसूरत है, और नीले रंग का यह नेल आर्ट नाखूनों की खुबसूरती बढ़ा देते हैं। आप इस नेल आर्ट को इस्तेमाल कर अपनी नाखूनों को खुबसूरत बना सकते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story