×

Famous Indian Food in Foreign: इन 10 भारतीय Dishes की विदेशों में रहती है सबसे ज्यादा Demand

Famous Indian Food in Foreign: भारत एक ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति, इतिहास, खानपान आदि के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दरअसल भारतीय व्यंजन की डिमांड दुनियाभर में होती है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 18 Sep 2022 1:47 PM GMT
Indian Foods Famous in Foreign Countries
X

Famous Indian Foods in Foreign (Image: Social Media)

Famous Indian Food in Foreign: भारत एक ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति, इतिहास, खानपान आदि के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दरअसल भारतीय व्यंजन की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में होती है। कई देशों में तो लोग भारतीय व्यंजन (Indian Food) को अपनी घर में भी बनाया करते हैं। तो आइए जानते हैं 10 भारतीय Dishes के बारे में जिनकी डिमांड दुनियाभर में रहता है:

इडली सांबर

दरअसल भारत के तमिलनाडु (Tamil Nadu) से मूल रूप से ताल्लुक रखने वाली अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने एक इंटरव्यू के दौरान इडली सांबर (Idli-Sambar) और किसी भी प्रकार के टिक्के को अपना पसंदीदा भारतीय भोजन बताया था। बता दे विदेशों में इडली सांबर काफी डिमांड में रहता है।

चिकन टिक्का और बटर चिकन

दरअसल चिकन टिक्का और बटर चिकन मसाला को विदेशों में खूब पसंद किया जाता है। पंजाब (Punjab) की यह मशहूर डिश के दीवाने सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी भी हैं। मसालों और बटर में लिपटा हुआ चिकन का टेस्टी स्वाद विदेश में रहने वाले लोगों को खूब भाते हैं।

बिरयानी

हैदराबाद (Hyderabad) की बिरयानी हो या अवध की यानी हैदराबादी बिरयानी (Hyderabadi Biryani) हो या अवधि बिरयानी (Awadhi Biryani) दुनिया भर में इसके फैंस की कमी नहीं है। बता दे यूरोप समेत एशिया के कई देशों के रेस्तरां में इसे सर्व की जाती है।

चाट

चाट (Chat) का नाम लेते ही सिर्फ भारतीय लोगों के मुंह में पानी नहीं बल्कि इसके टेस्ट के दीवाने विदेशी लोग भी हैं। पानी पूरी, आलू और छोले चाट की वैरायटी, टिक्की चाट आदि कई देशों में प्रसिद्ध है, लेकिन सबसे ज्यादा ब्रिटेन में कई जगह चाट के स्टॉल दिखते हैं। साथ ही यूके में चाट के कॉर्नर या स्टॉल्स जगह जगह दिखते हैं।

समोसा

आलू और मसालों के मिश्रण से बनने वाला समोसा (Samosa) विदेशों में भी पॉपुलर है। दरअसल इस व्यंजन का इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा और भारत के अलग अलग हिस्सों में यह अलग स्वाद का बनता है। चटनियों के साथ खाए जाने वाले इस स्नैक्स की लो​कप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कम नहीं है।

कबाब

भारत में कई प्रकार के कबाब (Kabab) मिलते हैं। बता दे मुग़लाई परंपरा के इस व्यंजन की अच्छी खासी वैरायटी अब काफी चर्चित हो चुकी है। बता दे उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक इसकी रेसिपीज़ मिलती हैं और विदेशों में खासकर यूके में भी यह बेहद लोकप्रिय इंडियन फूड बन चुका है।

नान

Naan यह एक प्रकार की रोटी है, जिसे दाल से लेकर चिकन या मटन या किसी नॉनवेज करी के साथ खाई जाती है। बता दे इसके भी कई फ्लेवर मशहूर हैं जैसे बटर नान, गार्लिक नान या मसाला नान आदि। नान के फैन सात समंदर पार तक भी हैं।

मलाई कोफ्ता

मलाई कोफ्ता (Malai Kofta) यानी लौकी और कच्चे केले से तैयार होने वाले कोफ्ते रेड, येलो और व्हाइट ग्रेवी के साथ बनाए जाते हैं, जो विदेश में रहने वाले लोगों को भी खूब पसंद आते हैं। बता दे यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट तक इस पंजाबी डिश के खूब चर्चे रहे हैं।

पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer) पंजाब की फेमस इस डिश का स्वाद विदेश तक में पसंद की जाती है। दरअसल लंच या डिनर टेबल पर आप कई देशों में इस डिश को सर्व होते हुए और इसको एंजॉय करते हुए देख सकते हैं।

दाल मखनी

दाल मखनी (Dal Makhani) यह भी मूलत: पंजाबी डिश है, जो अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक वेज इंडियन क्विज़ीन में काफी पसंद की जाती है। दरअसल विदेश में भी इस डिश को खूब पसंद किया जाता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story