×

Diwali 2022: घर की खुशहाली के लिए दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर करें ये 5 उपाय, घर में आएगी सुख शांति

Diwali 2022: इस साल देशभर में 24 अक्टूबर को धूमधाम से दिवाली मनाया जाएगा। दरअसल दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली के दिन रंगोली बनाई जाती है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 26 Sep 2022 5:52 AM GMT
Diwali 2022
X

Diwali 2022 (Image: Social Media)

Diwali 2022: इस साल देशभर में 24 अक्टूबर को धूमधाम से दिवाली मनाया जाएगा। दरअसल दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली के दिन रंगोली बनाई जाती है और लोग नए कपड़े पहन कर सालभर की खुशहाली की कामना करते हैं। बहुत से लोग दिवाली के दिन कुछ टोटके या उपाय करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं घर में खुशहाली लाने के लिए

मुख्य द्वार पर क्या उपाय किया जाता है:

चांदी का स्वास्तिक बनाएं

दरअसल दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना चाहिए। अगर आप चांदी का स्वास्तिक नहीं लगा पा रहे हैं तो मुख्य दरवाजे पर रोली का स्वास्तिक बना सकते हैं। दरअसल ये सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तोरण बनाकर मां का करें स्वागत

दरअसल ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी भक्तों के घरों में वास करने आती हैं। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे पर मां दुर्गा के आगमन और उनके स्वागत के लिए विधि-विधान से तोरण बनाना चाहिए। दरअसल आम और केले के पत्तों से तोरण बनाना शुभ होता है, साथ ही पुष्प का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पात्र में पानी भरकर रखें

मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दिवाली के मौके पर किसी साफ़ सुंदर पात्र में पानी भरकर रखना चाहिए। साथ ही पानी में मौसमी सुगंधित फूल भी डाल दें। बता दे मां लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह को मुख्य दरवाजे पर अंकित करें। लेकिन ध्यान रहे, पैरों के ये निशान घर के अंदर की तरफ हों, जैसे मानों मां घर के अंदर प्रवेश कर रही हैं।

दो कलश की स्थापना

दरअसल दिवाली के दिन दो साफ सुथरा कलश मुख्य दरवाजे पर रखने से लाभ मिलता है। बता दे कलश में जल भरकर मुख्य दरवाजे के दोनों ओर रख दें। ध्यान रहे एक कलश उत्तर दिशा की ओर हो तो दूसरा पूर्व दिशा की ओर हो। दरअसल इस तरह की विधि से धन प्राप्ति के भी सुंदर योग बनते हैं।

अष्ठमंगला

दरअसल दिवाली के मौके पर घर के मुख्य दरवाजे पर अष्ठमंगला रखना शुभ माना जाता है। दरअसल अष्ठमंगला पर एक कमल का फूल भी रखना चाहिए। बता दे कमल के फूल में मां लक्ष्मी विराजती हैं। इसलिए इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करने आती हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story