×

Navratri 2022: नवरात्रि में कन्याओं को ये गिफ्ट देने से मां होती है खुश, घर में आती है सुख-समृद्धि

Navratri 2022: नवरात्र में कन्याओं को लाल वस्त्र देने का विशेष महत्व है। क्योंकि मां दुर्गा को लाल रंग बहुत प्रिय है। इसमें आप कन्याओं को लाल रंग की चुनरी उपहार रूप में दे सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Sep 2022 8:56 AM GMT
best gift for navratri
X

नवरात्रि में कन्याओं के गिफ्ट में दें ये सामान (फोटो- सोशल मीडिया)

Navratri 2022: नवरात्र में कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। ऐसे में नवरात्र के दौरान कन्या पूजन करने और कन्याओं को भोजन कराने से मां दुर्गा अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाती है। कन्याओं को भोजन कराने के साथ भेंट में कुछ उपहार देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि मां दुर्गा छोटी कन्याओं के रूप में अपने भक्तों को आर्शीवाद देने के लिए घर आती है। एक दिन पहले ही भक्त कन्याओं को निमंत्रण दे देते हैं। इन छोटी कन्याओं को सम्मानपूर्वक अपने घर में बुलाना चाहिए। फिर प्रेमपूर्वक पैर घुलकर कन्याओं का पूजन और श्रंगार करने के बाद भोजन कराया जाता है। इसके बाद कन्याओं को गिफ्ट देकर दक्षिणा और फल दिए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कन्याओं को क्या भेंट या गिफ्ट करने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर प्रसन्न होती है।

नवरात्र में कन्याओं को दें ये गिफ्ट

लाल वस्‍त्र

नवरात्र में कन्याओं को लाल वस्त्र देने का विशेष महत्व है। क्योंकि मां दुर्गा को लाल रंग बहुत प्रिय है। इसमें आप कन्याओं को लाल रंग की चुनरी उपहार रूप में दे सकते हैं। हिंदू धर्म में लाल रंग को वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

कन्याओं को फल दें

नवरात्र का कन्‍याओं को भोजन कराने के बाद एक मौसमी फल देना बहुत फलदायक होता है। इसलिए कन्याओं को फल जरूरी देना होता है। इसलिए फलों में सबसे शुभ केला और नारियल को माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्‍णुजी को केला और मां लक्ष्मी को श्रीफल यानी नारियल बहुत प्रिय है।

मिठाई

कन्‍याओं को भोजन में मिठाई जरूरी खिलानी चाहिए। इसमें आप चाहे तो मार्केट की बनी मिठाई खिला सकते हैं नहीं तो घर का बना सूजी का या आटे का हलवा मां दुर्गा को भोग लगाकर खिला सकते हैं। इससे आपके गुरू ग्रह मजबूत होते हैं।

ऋंगार को सामान

नवरात्र में कन्‍याओं को भोजन कराने के बाद श्रंगार का सामान भी उपहार रूप में दे सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि कन्याओं को दी गई श्रंगार सामग्री सीधे मां द्वारा स्वीकार की जाती है।

चावल

ऐसी मान्यता है कि कन्‍याओं को भोजन कराने के बाद जब विदा किया जाता है तो विदाई में उनको कोचा भरा जाता है। इस कोचे में चावल और गुड़ दिया जाता है। ऐसे करने से आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

सिक्‍के

नवरात्र में कन्‍या भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा देने की परंपरा है। इसलिए कन्याओं को विदा करते समय उन्‍हें दक्षिणा के स्‍वरूप कुछ रुपये-पैसे जरूर देने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।

इसके अलावा आप कन्याओं उपहार रूप में बर्तन, पेंसिल बॉक्स, बच्चों वाली पर्स, कई खिलौना, कन्याओं के श्रंगार का सामान आदि दे सकते हैं।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story