×

Belly Fat Exercise Equipment: पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 3 exercise और इक्विपमेंट

Belly Fat Exercise Equipment: वजन ज्यादा होने पर शरीर का पोश्चर बिगड़ जाता है। पेट सहित बाहों और कमर पर चर्बी जम जाता है, इसको कम करना आसान नहीं होता। इससे वजन कम होता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 21 Aug 2022 3:08 AM GMT
Weight Loss Tips
X

Exercise (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Belly Fat Exercise Equipment: वजन ज्यादा होने पर शरीर का पोश्चर बिगड़ जाता है। पेट सहित बाहों और कमर पर चर्बी जम जाता है, इसको कम करना आसान नहीं होता। पेट की चर्बी ना केवल देखने में ख़राब लगती है, बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी हानिकारक है। इतना ही नहीं चर्बी कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए कुछ लोग जिम जॉइन करते हैं, कुछ लोग डायटिंग करते हैं तो कुछ लोग योग आदि का सहारा लेते हैं। वहीं पेट कम करने की एक्सरसाइज (Exercise to lose belly fat) में शामिल ऐसी कुछ एक्सरसाइज भी हैं, जो ना केवल करने में आसान हैं, बल्कि जिन्हें करने में भी आपको बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता। एक्सरसाइज के लिए इक्विपमेंट की भी जरूरत होती है। ऐसे में आई जानते हैं पेट की चर्बी को कम करने के लिए टॉप 3 एक्सरसाइजेज और इक्विपमेंट (Exercises to Reduce Belly Fat) इस प्रकार हैं:

डंबल रिवर्स लंज

डंबल रिवर्स लंज एक फ्री वेट एक्सरसाइज है, जिसके द्वारा आप वजन आसानी से घटा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले प्रत्येक हाथ में डंबल पकड़ते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को अपने शरीर के पास रखें। फिर अपने दाहिनी टांग को आगे करें और अपने घुटनों को मोड़ लें। इस दौरान शरीर में थोड़ा खिंचाव आएगा और अपने शरीर को सीधा रख लें। ऐसे ही दूसरे पैर यानी बाईं पैर के साथ इस एक्सरसाइज को करें। इस एक्सरसाइज को करीब 15 मिनट तक करें।

केबल रो

केबल रो की मदद से पेट की चर्बी घटाया जा सकता है। बैक मसल्स और अपर बाइसेप्स के लिए यह बेहतर है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप प्लेटफॉर्म/सीट पर बैठ जाएं और मशीन में अपनी कैपेसिटी के अनुसार वजन लगाएं। फिर अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ते हुए सामने लगे पैड पर रख लें और फिर एब्डोमिनल्स/कोर को सीधा रखते हुए हैंडल को पकड़ें। फिर हाथों को पीछे की ओर ले जाते हुए हैंडल को अपने पेट की ओर खींचें और 1 सेकेंड तक इसे होल्ड करें। अब धीरे-धीरे हैंडल को फिर से पहले की स्थिति में लाएं। इसी तरह इसके 10-12 रेप्स के 3-4 सेट करें।

डबल गॉब्लेट स्क्वाट

डबल गॉब्लेट स्क्वाट (Goblet squat) पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक डम्बल की जरूरत होगी। इसके लिए सबसे पहले आप अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना फैला कर खड़े हो जाएं। अब डंबल के एक सिर को दोनों हाथों से अपनी छाती के पास पकड़ें। इस दौरान कोहनियों को अंदर की ओर रखें। दोनों हाथ से डम्बल पकड़ते हुए घुटनों को बार-बार फोल्ड करते हुए नीचे की तरफ जाएं। इस मूवमेंट को करते समय, डंबल को अपनी छाती और कोहनी के बीच में कसकर पकड़ें। वहीं नीचे जाते समय कोहनी और दोनों घुटनों के बीच भी इसे कस कर रखें। फिर वापस पहले वाली स्थिति में लौट आएं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story