×

Lord Shiva 30 Names: भगवान शिव के सुंदर और यूनिक नामों में से चुनें बेटे के लिए नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट

Lord Shiva Unique Names For Baby Boy: सनातन धर्म में नामकरण एक बेहद महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें बच्चे को नाम दिया जाता है, जो आगे चलकर उनकी पहचान बनता है। यहां देखें बेटे के लिए भगवान शिव के नामों की सूची।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 24 Feb 2025 2:14 PM IST
Lord Shiva 30 Names: भगवान शिव के सुंदर और यूनिक नामों में से चुनें बेटे के लिए नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट
X

Lord Shiva 30 Names (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shiv Names For Baby Boy In Hindi: 26 फरवरी, बुधवार, वो दिन है, जिसका हर शिव भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि इस दिन हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) देश भर में धूमधाम से मनाई जाने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन मां पार्वती और महादेव की शादी हुई थी। ऐसे में भक्त इस दिन पूजा-पाठ करके देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लाखों जतन करते हैं।

अगर आप भी महादेव के भक्त हैं और अपने बच्चे को भी उनका ही नाम देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए भगवान शिव के नामों की लिस्ट (Lord Shiva Names List) लेकर आए हैं। जिनसे आप अपने नवजात बच्चे के लिए नाम चुन सकते हैं। यह नाम लड़के के लिए हैं। आइए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर।

लड़के के लिए शिव के नामों की लिस्ट (Unique Shiva Names For Baby Boy In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें सनातन धर्म में नामकरण (Naamkaran) एक बेहद महत्वपूर्ण संस्कार होता है। यह 16 संस्कारों में से एक माना जाता है। नामकरण के मौके पर परिवारजन नवजात बच्चे को नाम देते हैं, जो आगे चलकर उसकी पहचान बनता है। अधिकतर लोग अपने बच्चे का नाम भगवान पर रखना पसंद करते हैं, क्योंकि कहते हैं कि इससे बच्चे के व्यक्तित्व पर अच्छा असर पड़ता है और उन्हें पुकारने पर भगवान का नाम भी मुंह पर आ जाता है। हम आपके बेटे के लिए यूनिक और आज के जमाने के हिसाब से नामों की सूची लेकर आए हैं। ये रहे भगवान शिव के 30 नाम (30 Names Of Shiva For Baby Boy)।

1: रूद्र- भगवान शिव का एक नाम, दहाड़ने वाला, शत्रु को रुलाने वाला।

2: शिवांश- इस नाम का मतलब होता है भगवान शिव का एक अंश।

3: शिवयुज- इस नाम का मतलब शिव का उपासक या पूजा करने वाला होता है।

4: मृत्युंजय- महादेव को मृत्युंजय भी कहा जाता है। जिसका अर्थ होता है मृत्यु को दूर करने या जीतने वाला।

5: अनघ- इस नाम का अर्थ होता है, ऐसा व्यक्ति जो पाप या दोषमुक्त हो।

6: आशुतोष- आप अपने बच्चे को ये नाम भी दे सकते हैं, जिसका मतलब है- तुरंत प्रसन्न होने वाला।

7: चंद्रेश- बेटे के लिए ये नाम भी सुंदर रहेगा। इस नाम का अर्थ है, चंद्रमा के भगवान।

8: भव- भगवान शिव के इस सुंदर से नाम का अर्थ है, संसार या जगत।

9: अभिराम- इस नाम का अर्थ भगवान शिव, सबसे सुंदर, आकर्षक, खुशी का दाता या प्यारा होता है।

10: एकाक्ष- यह नाम भी आज के जमाने के हिसाब से यूनिक और छोटा है। इसका मतलब भी बेहद प्यारा है, एक आँख या भगवान शिव।

11: अनंत- अनंत नाम का मतलब होता है, जिसका कोई अंत न हो।

12: अनिरुद्ध- यह भी लड़के के लिए एक बेहद सुंदर नाम है, जिसका अर्थ होता है- अबाधित, स्वेच्छाधारी, अजेय, अपराजेय, विजयी।

13: अगस्त्य- यह एक हिंदू नाम है, जिसका मतलब होता है, 'पहाड़ों को हिलाने वाला' या 'अचल को हिलाने वाला'।

14: अकुल- यह भगवान शिव का एक नाम है।

15: यविन- आप बेटे के नाम के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं। इसका मतलब है, बहुत तेज चलने वाला या नेता।

16: विधार्थ- इस नाम को अपने बेटे के लिए चुन रहे हैं तो इसका अर्थ भी जान लीजिए। इसका मतलब होता है लीजेंडरी यानी ज्ञान और विशेषताओं से भरा हुआ।

17: प्रणव- इस नाम में आपको ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों के नाम मिल जाते हैं।

18: नील- नील नाम का मतलब चैंपियन, नीला, खजाना, एक पर्वत, या नीलम होता है।

19: नियम- इस नाम का मतलब भगवान का योगदान होता है।

20: सात्विक- यह भी बेटे के लिए एक बढ़िया हिंदू नाम है, जिसका मतलब होता है, पुण्यवान, शुद्ध, अच्छा, या योग्य।

21: हर- यह एक हिंदू लड़का नाम है। जिसका मतलब भगवान शिव का नाम होता है।

22: अर्थ- यह भी एक एवरग्रीन और मीनिंगफुल नाम है, जिसका अर्थ, सार्थक या अर्थ होता है।

23: परम- अपने बेटे के लिए आप इस नाम को भी चुन सकते हैं। इसका अर्थ, सबसे अच्छा, पूर्व प्रख्यात होता है।

24: शाश्वत- इस नाम का अर्थ होता है- सदा स्थायी, कभी नष्ट न होने वाला, नित्य, संपूर्ण, समस्त।

25: दुर्जय- जिसे जीतना कठिन हो या जो जल्दी जीता न जा सके।

26: आयुधि- यह भी एक यूनिक नाम है, जिसका मलतब होता है, ऐसे भगवान जो अपने मुख्य हथियार के रूप में त्रिशूल धारण करते हैं।

27: वरद- इसका मतलब होता है, वर देने वाला, प्रसन्न, वरदाता।

28: अज- इस नाम का शाब्दिक अर्थ है, जिसका जन्म न हुआ हो, जन्म के बंधन से रहित, अजन्मा या स्वयंभू।

29: शर्व- ये भी एक अच्छा हिंदू नाम है। जिसका अर्थ है, शिव, शंकर, महादेव, विष्णु।

30: अनीश्वर- अनीश्वर नाम का मतलब होता है, 'नास्तिक'।



Admin 2

Admin 2

Next Story