×

Diwali Rangoli Design 2022: चावल या फूल नहीं, इस दिवाली इन चीज़ों से बनाएं डिजाइनर रंगोली

Diwali Rangoli Design 2022:24 अक्टूबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।जिसके लिए अभी से ही बाजारों में तरह तरह के घर के डेकोरेशन के लिए डिजाइनर चीज़ें मिलने लगी हैं।

Anupma Raj
Published on: 23 April 2022 9:53 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2022 9:56 AM GMT)
Beautiful Diwali Rangoli Design
X

Diwali Rangoli Design (Image: Social Media)

Diwali Rangoli Design 2022: 24 अक्टूबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर अभी से ही बाजारों में डिजाइनर लाइट्स और कैंडल्स के अलावा डिजाइनर होम डेकोर के लिए चीज़ें मिलने लगी हैं। दिवाली में रंगोली बनाने की एक परंपरा को शुभ माना जाता है। अगर आप इस साल कुछ अलग और डिजाइनर रंगोली बनाने की सोच रहें तो यहां 2022 Diwali Rangoli Design के बारे में दिया गया है, जिसको आप बना सकते हैं:

कुंदन से रंगोली (Kundan Rangoli)

शायद आपने कम ही सुना होगा और देखा होगा लेकिन कुंदन से बना रंगोली बेहद अट्रैक्टिव नजर आती है। आप बाजार से कुछ डिजाइनर कुंदन लेकर आएं और उसे डिजाइन देकर रंगोली बनाएं।


यकीन मनाई कुंदन से बना रंगोली एकदम यूनिक रंगोली लगेगा जो दिखने में भी बेहद खूबसूरत होगा। इस दिवाली आपको कुंदन से रंगोली जरूर बनानी चाहिए।

दाल से रंगोली (Pulses Rangoli)

घर में रखें दाल से भी आप रंगोली बना सकते हैं। यह बेहद ही आसान रंगोली डिजाइन है जिसे आप दिवाली पर बना सकते हैं। इसके लिए आप राजमा, हरी मूंग दाल, पीली मूंग दाल, चावल, गेहूं, मटर आदि जैसी दालों को मिलाकर डिजाइनर रंगोली बना सकते हैं।


आप इनमें से किसी भी दाल से मनचाही रंगोली बना सकते हैं। दाल से बनी यह रंगोली आपकी घर की शोभा को भी बढ़ा देगी।

बालू से रंगोली (Sand Rangoli)

दिवाली पर बालू से बनी रंगोली भी काफी यूनिक लुक देगी। इसके लिए आपको बालू लेना होगा। फिर बालू में से मोटे कंकड़ को छान लें। अब छोटी-छोटी कटोरियों में बालू को बांट लें। फिर होली के बचे रंग का इस्तेमाल कर आप बालू को रंग लें।


रंग को बालू में मिलाने के बाद, इसे पानी की मदद से अच्छे से इसे मिक्स कर लें। जब कलर मिक्स हो जाएं तो एक दिन के लिए बालू को धूप में सुखा दें। इसके बाद जब बालू सुख जाए तो आप इससे डिजाइनर रंगोली बनाएं।

नमक से रंगोली (Salt Rangoli)

दिवाली पर आप नमक से भी खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आप नमक में रंग मिला लें और हल्के पानी से इसे अच्छे से मिक्स कर लें। जब यह मिक्स हो जाएं तो आप इसे सुखा लें।


फिर सुख जाने के बाद इससे डिजाइनर रंगोली बना लें। दरअसल नमक से बनी रंगोली आपकी घर की खूबसूरती को बढ़ा देगी।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story