×

Kombucha Drink Benefits: जानें क्या है कोम्बुचा ड्रिंक और इसके फायदे, जिसे पीकर बॉलीवुड स्टार्स भी रहते हैं फिट

Kombucha Drink Benefits: कोम्बुचा के बारे में शायद ही आपने सुना होगा लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कोम्बुचा में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, शरीर को लाभ पहुंचाते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 27 Aug 2022 1:54 AM GMT
Kombucha Drink Advantage
X

Kombucha Drink (Image: Social Media)

Kombucha Drink Benefits: कोम्बुचा के बारे में शायद ही आपने सुना होगा लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल कोम्बुचा में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। कोम्बुचा का सेवन बॉलीवुड स्टार्स भी खुद को फिट रखने के लिए करते हैं। आइए जानते हैं क्या है कोम्बुचा और कोम्बुचा ड्रिंक्स के फायदे:

कोम्बुचा क्या है ?

कोम्बुचा एक प्रकार की चाय है मतलब यह कि यह एक फर्मेंटेड काली चाय यानी ब्लैक टी है। दरअसल इसमें ब्लैक टी को टी फंगस की मदद से फर्मेंट किया जाता है। यह प्रक्रिया कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक चल सकती है और इसमें शुगर का भी इस्तेमाल किया जाता है। जब एक बार फर्मेंट हो जाती है तो इसके बाद अपनी इच्छा के अनुसार आप इसमें इंग्रेडिएंट्स के साथ मिला सकता है। गर्म या ठंडा दोनों ही तरह से इसे पी सकते हैं। दरअसल यह कैफीन फ्री होती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे:

आंतों के लिए फायदेमंद

कोम्बुचा ड्रिंक का सेवन करने से आंतों को बहुत फायदा पहुंचता है। दरअसल कोम्बुचा में कई सेहत से जुड़ी एसिड, विटामिन और कुछ हाइड्रोलाइटिक एंजाइम होते हैं जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए अगर आपको आंत से जुड़ी समस्या है तो कोम्बुचा ड्रिंक का सेवन जरूर करें।

वजन घटाने में मदद

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कोम्बुचा ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। दरअसल वजन घटाने के लिए ग्रीन टी को बेहतरीन बताया गया है लेकिन जब आप कोम्बुचा टी बनाते हैं तो वह आपकी आंतो को भी हेल्दी रखता है औऱ आपको वजन घटाने में भी मदद करता है।

हृदय रोग से बचाव

हार्ट को हेल्दी रखने में कोम्बुचा ड्रिंक बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल हमारे शरीर का मुख्य अंग हृदय है जो पुरे शरीर में ब्लड पहुंचाने का काम करता है यह ड्रिंक खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लाभदायक होता है। इसलिए यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

बैक्टीरिया को कम करने में सहायक

कोम्बुचा ड्रिंक में बहुत से विटामिन होते है, जो बैक्टीरिया को दूर करने में फायदेमंद होता है। बता दे कि जो सिरके की तरह होता है। साथ ही यह शरीर में यीस्ट संक्रमण को रोकने में मदद भी करता है। अगर हफ्ते में दो दिन इस ड्रिंक का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story